scriptगुजरात से पांच हजार कार्यकर्ता जाएंगे दिल्ली, Congress की भारत बचाओ रैली | Gujrat congress, gujrat news, delhi, workers, save india compaign | Patrika News

गुजरात से पांच हजार कार्यकर्ता जाएंगे दिल्ली, Congress की भारत बचाओ रैली

locationअहमदाबादPublished: Dec 02, 2019 04:28:58 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

Gujrat congress, gujrat news, delhi, workers, save india compaign,

गुजरात से पांच हजार कार्यकर्ता जाएंगे दिल्ली, Congress की भारत बचाओ रैली

गुजरात से पांच हजार कार्यकर्ता जाएंगे दिल्ली, Congress की भारत बचाओ रैली

अहमदाबाद. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC )के बैनर तले 14 दिसम्बर को दिल्ली (Delhi) में होने वाली भारत बचाओ रैली में गुजरात (Gujarat) से पांच हजार से ज्यादा नेता और कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे। शनिवार को अहमदाबाद के आरटीओ सर्कल (RTO circle, Ahmedabad) के निकट हुए राज्यव्यापी जनवेदना आंदोलन में भी ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को दिल्ली में होनेवाले आंदोलन में जुडऩे आव्हान किया गया है।
सूत्रों के अनुसार मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में वापसी और महाराष्ट्र में गठबंधन वाली सरकार बनने के बाद अब कांग्रेस में सत्ता में आने की उम्मीद जगने लगी है। फिर से अपनी जगह बनाने के लिए कांग्रेस ने आक्रामक रवैया अपना रही है। जहां गुजरात के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में कांग्रेस ने हर जिलों के बाद राज्यव्यी जनवेदना आंदोलन किया। आंदोलन में पार्टी नेताओं ने उन जिलों के स्थानीय मुद्दों के अलावा किसान, युवा और महिलाओं से जुड़े मुद्दे उठाए। इन आंदोलनों के जरिए पार्टी अपने कार्यकर्ताओं में जोश भर रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता यह आव्हान किया जा रहा है वे निराश नहीं हों। जनता के मुद्दों को उठाएं और पार्टी को मजबूत बनाएं। गुजरात में भी अगली बार पार्टी की ही सत्ता होगी। अहमदाबाद में जनवेदना आंदोलन के बाद कार्यकर्ताओं को 14 दिसम्बर को दिल्ली में होने वाले आंदोलन में जुडऩे का आव्हान किया गया।
घर-घर करेंगे संपर्क, सदस्यता अभियान छेड़ा

कांग्रेस ने पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए गुजरात (Gujrat) में सदस्यता पंजीकरण अभियान (membership registration) शुरू किया है। इशके लिए मोबाइल एप (mobile app) भी तैयार किया है। विधायकों और पदाधिकारियों को सदस्य बनाने को लेकर जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। यह अभियान अगले वर्ष अप्रेल तक चलेगा। वहीं सदस्य बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं हर बूथ पर दो जनमित्र बनाए गए हैं, जो 200 सदस्यों को जोड़ेगा। इशके जरिए बूथों को पार्टी मजबूत कर रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो