scriptगुजरात की 26 लोकसभा सीटों को लेकर कांग्रेस करेगी समीक्षा | Gujrat congress to be discussion on parliament election | Patrika News

गुजरात की 26 लोकसभा सीटों को लेकर कांग्रेस करेगी समीक्षा

locationअहमदाबादPublished: Apr 30, 2019 10:01:51 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

पार्टी विरोधी गतिविधियां करने वालों कसेगा शिकंजा

Gujarat congress

गुजरात की 26 लोकसभा सीटों को लेकर कांग्रेस करेगी समीक्षा

अहमदाबाद. गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों को लेकर आगामी समय में समीक्षा करेगी। संभवत: राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के चुनाव के बाद समीक्षा बैठक हो सकती है। पार्टी उन लोगों पर भी शिकंजा कसेगी जो लोकसभा चुनाव में उनकी निष्क्रिय भूमिका रही और पार्टी विरोधी गतिविधियां की। ऐसे लोगों पर पार्टी निलंबन तक की कार्रवाई कर सकती है। कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले विधायक अल्पेश ठाकोर के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू हो गया। इसके लिए हाल ही में अश्विन कोटवाल समेत कई नेता विधानसभा में अध्यक्ष से मिले थे। उन्होंने अल्पेश ठाकोर का विधायक पद करने की मांग की है।
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार पार्टी में कई ऐसे नेता थे, जिनकी लोकसभा चुनाव के दौरान निष्क्रियता रही। अपनी पार्टी के प्रत्याशी के बजाय अप्रत्यक्ष तौर पर प्रतिस्पद्र्धी को जिताने में भूमिका निभाई। वहीं कई विधायकों और नेताओं ने पार्टी विरोधी गतिविधियां भी की थी। अब अल्पेश ठाकोर की बात की जाए तो कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने पार्टी के खिलाफ खुलकर हमला बोला था। वहीं बायड से विधायक धवलसिंह झाला की भी निष्क्रियता सामने आई। विशेष तौर पर उन लोकसभा क्षेत्रों की समीक्षा पर जोर दिया जाएगा जहां प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद विरोधी सुर उठे थे। राजकोट में ललित कगथरा, बनासकांठा में परथी भटोळ, खेड़ा में विमल शाह और पाटण से जगदीश ठाकोर को टिकट देने के बाद यहां बगावत के सुर उठे थे। हालांकि बाद में डैमेज कंट्रोल भी शुरू किया था। उन संसदीय क्षेत्रों में समीक्षा करने के बाद जो भी नेता और पदाधिकारी निष्क्रिय रहा होगा गुजरात कांग्रेस के पदाधिकारी इस मामले की तफ्तीश करेंगे। बाद में उसकी रिपोर्ट कांग्रेस आलाकमान को सौंपेंगे। यदि पार्टी के नेता और पदाधिकारी की निष्क्रियता उजागर होगी तो पार्टी उनको निलंबित कर सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो