scriptआप में शामिल होने की खबरें निराधार: हार्दिक | hardik patel, Congress, aap, Bjp, Gujarat, election 2022 | Patrika News

आप में शामिल होने की खबरें निराधार: हार्दिक

locationअहमदाबादPublished: Jun 14, 2021 08:38:29 pm

hardik patel, Congress, aap, Bjp, Gujarat, election 2022 -पाटीदारों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भ्रम फैलाने की कोशिश

आप में शामिल होने की खबरें निराधार: हार्दिक

आप में शामिल होने की खबरें निराधार: हार्दिक

अहमदाबाद. गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होने की खबरों का खंडन किया। हार्दिक ने कहा कि मेरे आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होने और आने वाले विधानसभा चुनाव में उनका चेहरा बनने की खबरें आने से अचंभित हूं। ये खबरें निराधार और फर्जी हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस समर्थकों, कार्यकर्ताओं और विशेषरूप से पाटीदार समाज में भ्रम फैलाने के उद्देश्य से ऐसी खबरें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने भाजपा पर ऐसी खबरें फैलाने का आरोप लगाया।
हार्दिक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के 130 वर्षों से भी ज्यादा के इतिहास में, मैं सबसे कम उम्र का कार्यकारी अध्यक्ष हूं। मेरे कांग्रेस में शामिल होने का एकमात्र उद्देश्य गुजरात से किसान विरोधी, गरीब विरोधी एवं पाटीदार विरोधी भाजपा सरकार को सत्ता से हटाना है।
२०२२ में बनेगी कांग्रेस की सरकार
हार्दिक ने कहा कि कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में मैं अपनी सभी जिम्मेदारियों का पालन पूरी तत्परता से करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सरकार बनाने के बिल्कुल करीब पहुंच गई थी। इस बार राज्य में सरकार कांग्रेस की ही बनेगी। क्योंकि गुजरात के लोगों ने पड़ोसी राज्य राजस्थान, महाराष्ट्र में कोरोना काल में कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन देखा है। मुझे विश्वास है कि वर्ष 2022 के बाद लोग राज्य में हमें पूर्ण बहुमत देंगे। सेवा करने का मौका देंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो