scriptHardik Patel: हार्दिक पटेल आज भाजपा में होंगे शामिल | Hardik Patel will join BJP today | Patrika News

Hardik Patel: हार्दिक पटेल आज भाजपा में होंगे शामिल

locationअहमदाबादPublished: Jun 01, 2022 11:20:56 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Hardik Patel, BJP, Gujarat

Hardik Patel: हार्दिक पटेल आज भाजपा में होंगे शामिल

Hardik Patel: हार्दिक पटेल आज भाजपा में होंगे शामिल

Hardik Patel will join BJP today

गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले जारी राजनीतिक उठापटक के तहत गुरुवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके हार्दिक पटेल भारतीय जनता पार्टी में विधिवत रूप से शामिल होंगे। गुरुवार को भाजपा की ओर से आधिकारिक रूप से घोषणा की गई कि गुरुवार को कांग्रेस के दो नेता भाजपा में शामिल होंगे। हार्दिक के अलावा कांग्रेस की पूर्व नेता श्वेता ब्रह्मभट्ट भी गुरुवार से जुड़ेंगी।
गुजरात प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके हार्दिक अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल, पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल सहित कई अन्य नेता भी उपस्थित रहेंगे।
बीते माह कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले हार्दिक पटेल भाजपा में शामिल होने से पहले बुधवार को गांधीनगर भाजपा कार्यालय में दिखाई दिए। उन्होंने गांधीनगर भाजपा के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

करेंगे दुर्गा पाठ, गोपूजा
हार्दिक गुरुवार सुबह नौ बजे अपने घर में दुर्गा पाठ करेंगे। उसके बाद 10 बजे एसजीवीपी गुरुकुल में राम, श्याम मंदिर के दर्शन करगोपूजा करेंगे। फिर सुबह 11 बजे कमलम् में भाजपा ें शामिल होंगे।

मोदी, शाह के राष्ट्र सेवा में साथ देने जुड़ेंगे
हार्दिक पटेल की ओर से भी भाजपा में विधिवत रूप से शामिल होने की सूचना दी गई। युवा नेता के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह के राष्ट्र सेवा के भगीरथ कार्य में साथ देने के लिए वे गुरुवार को विधिवत रूप से भाजपा में शामिल होंगे। हार्दिक पटेल ने 15 दिनों पहले ही कांग्रेस छोड़ दी थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो