गर्मी से बचने के लिए ग्लूकोज के दो हजार पेकेट का वितरण
अहमदाबाद. शहर में पिछले कुछ दिनों से गर्मी के प्रकोप के चलते महानगरपालिका की ओर से करीब दो हजार ग्लूकोज के पेकेट का वितरण किया। मनपा के अनुसार हीट एक्शन प्लान के अन्तर्गत पूर्व जोन में बुधवार को अमराईवाडी क्षेत्र में ग्लूकोज के 407 पेकेट वितरण किए। इसके अलावा ओढव गाम के कडियानाका क्षेत्र में 405, विराटनगर राजेन्द्रपार्क कडियानाका 390, वस्त्राल में मेट्रो ब्रिज के नीचे 398 और रामोल में लाल गेबी सर्कल के निकट 395 ग्लूकोज के पेकेट का वितरण किया गया। गौरतलब है कि अहमदाबाद में अप्रेल माह में अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया था। जिसके कारण ऑरंज अलर्ट भी घोषित करना पड़ा था।