scriptGujrat News : अमरेली जिले में मिली गांजे की खेती | Hemp farming | Patrika News

Gujrat News : अमरेली जिले में मिली गांजे की खेती

locationअहमदाबादPublished: Nov 17, 2019 10:33:08 pm

Submitted by:

Gyan Prakash Sharma

पौने छह बीघे जमीन में बोया था गांजा, चार गिरफ्तार, Gujrat News, Ahmedabad News, Hemp

Gujrat News : अमरेली जिले में मिली गांजे की खेती

Gujrat News : अमरेली जिले में मिली गांजे की खेती

राजकोट. अमरेली जिले की लाठी तहसील के सुवागढ़ गांव में पुलिस ने छापा मारकर गांजे की खेती का पर्दाफाश किया है। पौने ६ बीघे जमीन में बोए गए गांजे को जब्त कर स्थल से किसान व उसके तीन पुत्रों को गिरफ्तार किया है। किया है।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अमरेली स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम ने शनिवार को सुवागढ़ गांव निवासी एक किसान की वाड़ी में छापा मारा, जिसमें करीब ६ बीघे खेत में गांजे की खेती मिली, जिसे काटने में पुलिस को समय लगा था। इसके अलावा, स्थल से १२० किलो ४८ ग्राम गांजे का बीज भी बरामद किया गया, जो आगामी समय में बुवाई के लिए रखा गया था।

पुलिस के अनुसार गांजे के पौधे बड़े हो गए थे। हरे गांजे को बाजार में बेचने से पहले ही पुलिस ने छापा मार दिया। पुलिस ने ८९ लाख ५५ हजार रुपए कीमत का गांजा एवं बीज जब्त किया है। इस संबंध में पिता व तीन पुत्रों के विरुद्ध दामनगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो