scriptसबका साथ किसका विकास, सबका साथ और नौ लोगों का विकास | Highlights of gujarat assembly | Patrika News

सबका साथ किसका विकास, सबका साथ और नौ लोगों का विकास

locationअहमदाबादPublished: Feb 21, 2019 12:16:23 am

Submitted by:

Uday Kumar Patel

-विधानसभा की झलकियां……

Gujarat assembly

सबका साथ किसका विकास, सबका साथ और नौ लोगों का विकास

गांधीनगर. विधानसभा की कार्यवाही के दौरान बुधवार को प्रश्नकाल के बाद स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को लोहे का कबाड़ कहने पर हंगामा खड़ा हो गया। भाजपा और कांग्रेस के विधायक आमने-सामने आ गया। नेता प्रतिपक्ष परेश धानानी को निलंबित कर दिया गया। इससे पहले पहली बैठक में राज्यपाल के संबोधन पर चर्चा हुई।

राज्यपाल के संबोधन पर चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक ललित कगथरा ने भाजपा सरकार के सौनो साथ सौनो विकास (सबका साथ, सबका विकास) के नारे पर कांग्रेस जोरदार टिप्पणी की। किसानों की परिस्थिति का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के सबके साथ सबके विकास का नारा वास्तव में सौनो साथ कोनो विकास, सौनो साथ अने नौ लोगों नो विकास (सबका साथ किसका विकास, सबका साथ और नौ लोगों का विकास) है।
पियूष देसाई का दो बार प्वाइंट ऑफ ऑर्डर रद्द

नवसारी से विधायक पियूष देसाई ने कुछ मुद्दे पर दो बार प्वाइंट ऑफ ऑर्डर उठाने की कोशिश की, लेकिन दोनों बार स्पीकर ने देसाई का प्वाइंट ऑफ ऑर्डर रद्द कर दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो