scriptमरम्मत के दौरान मकान धराशायी, दो की मौत | House collapses during repair, two killed | Patrika News

मरम्मत के दौरान मकान धराशायी, दो की मौत

locationअहमदाबादPublished: Aug 17, 2019 12:26:52 am

Submitted by:

Rajesh Bhatnagar

जामनगर शहर में…
चार जने गम्भीर जख्मी

House collapses during repair, two killed

मरम्मत के दौरान मकान धराशायी, दो की मौत

जामनगर. शहर में टींबाफली के समीप शुक्रवार दोपहर में मरम्मत कार्य के दौरान एक मकान धराशायी होने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। चार जने गम्भीर घायल हो गए, उन्हें जी.जी. अस्पताल में भर्ती करवाया है।
सूत्रों के अनुसार टींबाफली के समीप एक मकान में मरम्मत कार्य चल रहा था, उस दौरान मकान अचानक धराशायी हो गया। मकान मालिक की पत्नी, बच्चों को बचा लिया गया। सूचना मिलने पर महापौर हसमुख जेठवा, जामनगर फायरब्रिगेड, 108 एम्बुलेन्स व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। धराशायी हुए मकान में फंसे तीन व्यक्तियों को बचाने के लिए राहत कार्य शुरू किया गया।
करीब दो घंटे तक चले बचाव कार्य के दौरान एक मजदूर का शव मिला। उसके बाद इलेक्ट्रिक कटर की मदद से स्लेब तोडऩे की कार्रवाई शुरू की गई। मौके पर पहुंची राजकोट व जामनगर स्थित रिलायंस कम्पनी की फायरब्रिगेड टीम ने भी बचाव व राहत कार्य में सहयोग किया। देर शाम को मकान मालिक का शव भी मिला। मकान धराशायी होने के बाद बड़ी संख्या में लोग भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने जर्जरित ना होने के बावजूद धराशायी हुए मकान के मामले में जांच शुरू की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो