scriptपुलिसकर्मी पर लगा मित्र की पत्नी से बलात्कार का आरोप | Husband friend constable raped woman, FIR register in Ghatlodiya | Patrika News

पुलिसकर्मी पर लगा मित्र की पत्नी से बलात्कार का आरोप

locationअहमदाबादPublished: Sep 30, 2018 10:32:33 pm

रक्षक ही बना भक्षक…,पति से समाधान कराने के बहाने से होटल में ले गया था, ब्लेकमेल करके अश्लील फोटोग्राफ भी मंगाए

rape

पुलिसकर्मी पर लगा मित्र की पत्नी से बलात्कार का आरोप

अहमदाबाद. घाटलोडिया इलाके में अहमदाबाद पुलिस को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। जिन पुलिस कर्मचारियों पर लोगों की सुरक्षा करने की जिम्मेदारी है। ऐसे ही एक पुलिस कांस्टेबल पर उसके मित्र की पत्नी से बलात्कार करने, उसे ब्लेकमेल करने, अश्लील फोटोग्राफ जबरन मंगाकर परेशान करने का आरोप लगा है। पीडि़ता ने घाटलोडिया थाने में शनिवार को आरोपी कांस्टेबल मोहित पारेख के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी कांस्टेबल वस्त्रापुर थाने में कार्यरत है।
घाटलोडिया में रहने वाली ३० वर्षीय पीडि़ता ने दर्ज कराई प्राथमिकी में आरोपी कांस्टेबल मोहित पारेख पर आरोप लगाया है कि उसने भुयंगदेव चार रास्ते के पास स्थित भाग्योदय होटल में पीडि़ता के पति के साथ हुए झगड़े में समाधान कराने के बहाने से बुलाता। पीडि़ता ने आरोपी पर होटल में बुलाकर पांच से छह बार बलात्कार करने का आरोप लगाया है।
पीडि़ता का विवाह वर्ष २००८ में हुआ। उसके संतान में दो पुत्री और एक पुत्र है। पीडि़ता का करीब दो साल पहले घरेलू कामकाज के चलते झगड़ा हुआ, जिससे पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने से वह मायके में रहती थी। आरोपी कांस्टेबल मोहित पारेख पीडि़ता के घर आता जाता था। वह उसके पति का मित्र भी है। एक दिन मोहित ने पीडि़ता को फोन करके पति के साथ समाधान कराने की बात कही। पहले गार्डन में फिर होटल में पति से समाधान कराने के बहाने से ले गया। इस दौरान उसने पीडि़ता के साथ बलात्कार किया। आरोप है कि आरोपी कांस्टेबल पीडि़ता को समाधान के बहाने से होटल में बुलाता और पीडि़ता का शोषण करता था।
इस दौरान पीडि़ता और उसके पति के बीच समाज के जरिए समाधान हो गया। लेकिन उसके बावजूद भी आरोप है कि कांस्टेबल पीडि़ता को होटल में मिलने बुलाता था। नहीं जाने पर पति को उनके बीच बने संबंध के बारे में बताने का कहकर ब्लेकमेल करता था। मिलने नहीं आने पर अश्लील फोटो वॉट्सएप से भेजने को कहता। पीडि़ता ने एक बार उसे अश्लील फोटो भेजे भी। उसके बावजूद भी आरोपी की ओर से ब्लेकमेल करना बंद नहीं हुआ। उसके फोन आते थे। जिससे एक दिन आरोपी कांस्टेबल का फोन आने पर पति ने उस बारे में पूछ लिया। हिम्मत करके पीडि़ता ने पूरी आपबीती सुनाई दी। पति के साथ और हिम्मत देने पर पीडि़ता ने शनिवार को घाटलोडिया थाने पहुंचकर आरोपी कांस्टेबल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो