scriptGujarat Election 2022 : मोदी अपने लिए वोट मांगते हैं तो क्या उनके रावण जैसे सौ मुख हैं: खरगे | Patrika News

Gujarat Election 2022 : मोदी अपने लिए वोट मांगते हैं तो क्या उनके रावण जैसे सौ मुख हैं: खरगे

locationअहमदाबादPublished: Nov 29, 2022 10:23:19 pm

Submitted by:

Omprakash Sharma

अहमदाबाद के बेहरामपुरा में कांग्रेस की चुनावी सभा

Gujarat  Election 2022 : मोदी अपने लिए वोट मांगते हैं तो क्या उनके रावण जैसे सौ मुख हैं: खरगे

File photo

अहमदाबाद. गुजरात विधानसभा चुनाव v को लेकर इन दिनों राजनीतिक दलों Political parties के नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे Congress National President Mallikarjun Kharge ने सोमवार रात को अहमदाबाद शहर के बेहरामपुरा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी Prime Minister Narendra Modi पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि चुनाव कॉर्पोरेशन का हो विधानसभा का हो या फिर लोकसभा का, सभी चुनाव में मतदाताओं से यह कहकर वोट मांगे जाते हैं कि मोदी को वोट दो, तो क्या मोदी के रावण की तरह सौ चेहरे हैं।
खरगे के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी को इस बार हार का खतरा नजर आ रहा है। यही कारण है कि केन्द्र के मंत्रियों व भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्रियों के साथ वे वार्ड-वार्ड घूम रहे हैं। यदि उन्हें यहां जीत का भरोसा होता तो वे दिल्ली में बैठकर काम कर रहे होते।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो