scriptमनपा के प्लॉट में अवैध रूप से बनाई गई इमारत को तोड़ा | Illegal building demolished, AMC, Ahmedabad | Patrika News

मनपा के प्लॉट में अवैध रूप से बनाई गई इमारत को तोड़ा

locationअहमदाबादPublished: Nov 20, 2020 10:09:01 pm

Submitted by:

Omprakash Sharma

छह सौ वर्ग फूट जमीन करवाई खाली

किसानों से राम के बाद अब राज भी रूठा

किसानों से राम के बाद अब राज भी रूठा

अहमदाबाद. शहर में वेजलपुर-ग्यासपुर में मनपा के आरक्षित प्लॉट में बनाए गए अवैध निर्माण को शुक्रवार को तोड़ दिया गया। इससे मनपा की 600 वर्ग फीट जमीन खाली हुई है।
शहर के दक्षिण पश्चिम जोन स्थित वेजलपुर-ग्यासपुर में महानगरपालिका का आरक्षित प्लॉट है। इस जमीन में एक महिला समेत कुछ लोगों ने अवैध रूप से निर्माण शुरू किया था। मनपा ने नोटिस देकर निर्माण कार्य न करने के लिए कहा था। नोटिस को नजरअंदाज कर प्लॉट में दो मंजिल की इमारत बना दी गई। बिना मंजूरी के अवैध रूप से बनाई गई इस इमारत को मनपा की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर शुक्रवार को तोड़ दिया। इस इमारत में दो आवास और दो कॉमर्शियल निर्माण बनाए गए थे। इस कार्यवाई से 600 वर्गफीट जमीन खाली हुई है। पिछले कुछ दिनों से शहर मेे अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को की गई इस कार्रवाई में इस अवैध निर्माण को दूर किया गया। जिसके तहत मनपा का यह आरक्षित प्लॉट खाली करवाया गया। मनपा का कहना है कि मकान कार्य शुरू करने के दौरान नोटिस दिया गया था लेकिन निर्माण करने वालों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो