scriptकिसानों के हक में आंदोलन करने वालों का समर्थन कांग्रेस करेगी | In favour of farmar's agitation Congress to be support them | Patrika News

किसानों के हक में आंदोलन करने वालों का समर्थन कांग्रेस करेगी

locationअहमदाबादPublished: Sep 04, 2018 10:00:52 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

किसानों का एक ही नारा, कर्ज माफ करो

congress

किसानों के हक में आंदोलन करने वालों का समर्थन कांग्रेस करेगी

अहमदाबाद. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष परेश धानाणी ने राज्य के ऊर्जा मंत्री सौरभ पटेल के आरोपों को जवाब देते हुए कहा कि राज्य के किसानों के प्रति संवेदना हो तो, सरकार में किसानों के हित बसा हो तो सरकार के जिम्मेदार मंत्री को भी भाजपा सरकार के खिलाफ उपवास आंदोलन को दरकिनार नहीं करना चाहिए। भाजपा के कोई भी मंत्री किसानों के हित और उनके अधिकारों के लिए आंदोलन करेंगे तो कांग्रेस पार्टी उनका भी समर्थन करेगी। गुजरात के किसानों की एक ही मांग है किसानों का कर्ज माफ करो अन्यथा भाजपा को जड़मूल से साफ करो।
उन्होंने कहा कि गुजरात का युवा को दस-दस दिनों से किसानों की कर्ज माफी और पाटीदार आंदोलन की मांग को लेकर आंदोलन करना पड़े तो यह स्थिति आपातकाल जैसी है। सत्ता के मद में डूबी भाजपा सरकार ऐसी स्थिति क्यों बना रही है। सरकार की विफलताओं और आमजन की समस्याओं को उजागर करने के लिए कोई व्यक्ति या वर्ग आंदोलन करेगा उसमें सहयोग करेंगे।
‘लोकतंत्र बचाओ- किसान कर्ज माफी को लेकरÓ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन आज
अहमदाबाद. गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के बैनर तले बुधवार को राज्यभर में ‘लोकतंत्र बचाओ- किसान कर्ज माफी को लेकरÓ धरना-प्रदर्शन होगा। साथ ही जिला कलक्टर को ज्ञापन भी दिए जाएंगे। गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा, गुजरात कांग्रेस के प्रभारी राजीव सातव, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष परेश धानाणी गांधीनगर में सत्याग्रह छावणी, सेक्टर-6 पर प्रदर्शन किया जाएगा।
किसान फसल बीमा, बिजली, कृषि उत्पाद के पर्याप्त दाम नहीं मिलने से परेशान हैं। ऐसे में राज्य सरकार को किसानों का कर्ज माफ करना चाहिए।


गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. मनीष दोशी के मुताबिक राज्य की भाजपा सरकार की किसान विरोधी और जनविरोधी नीति से किसान और जनता परेशान हो चुकी है। किसान फसल बीमा, बिजली, कृषि उत्पाद के पर्याप्त दाम नहीं मिलने से परेशान हैं। ऐसे में राज्य सरकार को किसानों का कर्ज माफ करना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो