scriptGangrape in Gujarat गुजरात में पांच वर्षों में ९७ गैंगरेप, 408 आरोपियों को पकड़ा | In Five year 97 Gangrape case register in Gujarat | Patrika News

Gangrape in Gujarat गुजरात में पांच वर्षों में ९७ गैंगरेप, 408 आरोपियों को पकड़ा

locationअहमदाबादPublished: Jul 22, 2019 10:03:51 pm

अहमदाबाद शहर में सर्वाधिक 15 घटनाएं
 

Gangrape

Gangrape

अहमदाबाद. गुजरात में बीते पांच वर्षों में गैंगरेप की ९७ घटनाएं घटी हैं। सबसे ज्यादा १५ घटनाएं अहमदाबाद शहर में रिकॉर्ड हुईं। इसके बाद नौ घटनाएं सूरत शहर में घटी। इन मामलों पर कार्रवाई करते हुए गुजरात पुलिस ने ४०८ आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 23 आरोपी अभी भी फरार हैं।
वाव से कांग्रेस विधायक गेनीबेन ठाकोर और बोरसद से विधायक राजेन्द्र सिंह परमार की ओर से विधानसभा में पूछे गए अतारांकित सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की ओर से लिखित में यह जानकारी दी गई।
इसमेंं बताया गया कि ३० सितंबर २०१८ की स्थिति के मुताबिक गत पांच वर्षों में गैंगरेप की ९७ घटनाओं में ४०८ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया वहीं २३ आरोपी फरार हैं। सबसे ज्यादा १५ घटनाएं अहमदाबाद में रिकॉर्ड की गई। इनमें 11 आरोपियों को पकडऩा बाकी है।
अक्टूबर २०१३ से सितंबर २०१४ के दौरान गैंगरेप की २५ घटनाएं, अक्टूबर २०१४ से सितंबर २०१५ के दौरान १६, अक्टूबर २०१६ से सितंबर २०१७ में २४ और अक्टूबर २०१७ से सितंबर २०१८ के दौरान गंैगरेप की १९ घटनाएं रिकॉर्ड की गईं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो