अहमदाबाद

गुजरात विधानसभा में एक ही दिन रिकॉर्ड 9 सरकारी विधेयक भी पारित

-गुजरात विधान वेब पर एक ही दिन में विजिटर की संख्या भी एक लाख से ज्यादा

अहमदाबादJul 28, 2019 / 01:11 am

Uday Kumar Patel

गुजरात विधानसभा में एक ही दिन रिकॉर्ड 9 सरकारी विधेयक भी पारित

गांधीनगर. गुजरात विधानसभा में शुक्रवार को इतिहास रचा गया। विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन की बैठक लगातार 17 घंटे और 40 मिनट चली जो अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है। गुजरात विधानसभा में यह अब तक की सबसे लंबी बैठक है।
इतना ही नहीं बजट सत्र के अंतिम दिन रिकॉर्ड 9 सरकारी विधेयक भी पारित किए गए। उधर गुजरात विधान वेब पर एक ही दिन में विजिटर की संख्या भी एक लाख से ज्यादा रही। स्पीकर त्रिवेदी के मुताबिक गुजरात विधानसभा की शुक्रवार को जी स्वान की ओर से संचालित गुजराती विधान वेब पर एक लाख से ज्यादा विजिटर काउंट किए गए। देश भर के 40 विधानमंडल इससे जुड़े हैं। एक ही दिन में इतनी ज्यादा संख्या में विजिटर जोडऩे वाला गुजरात विधान मंडल प्रथम विधान मंडल बना है।
 

कृषि विवि संशोधन विधेयक पारित

गांधीनगर. राज्य विधानसभा में गुजरात कृषि विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। शुक्रवार देर रात कृषि मंत्री आर. सी. फलदू ने यह विधेयक पेश करते हुए बताया कि कुलपति के लिए कृषि अर्थशास्त्र की विशिष्ट योग्यता जरूरी होगी। वहीं कुलपति की नियुक्ति के लिए 65 वर्ष की आयु का प्रावधान रखा गया है। कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य में कार्यरत कृषि विश्वविद्यालयों के कृषि शिक्षा और शोध से जुड़ी गतिविधियों में सभी कृषि विश्वविद्यालयों में एकसूत्रता बरकरार रखे जाने के लिए गुजरात कृषि विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2019 पेश किया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।

Home / Ahmedabad / गुजरात विधानसभा में एक ही दिन रिकॉर्ड 9 सरकारी विधेयक भी पारित

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.