scriptGujarat : बढ़ी गर्मी,  दो दिन तक लू की चेतावनी | Increased heat, warning of heat for two days | Patrika News

Gujarat : बढ़ी गर्मी,  दो दिन तक लू की चेतावनी

locationअहमदाबादPublished: Apr 04, 2020 08:20:02 pm

Submitted by:

Omprakash Sharma

सुरेन्द्रनगर एवं राजकोट में पारा ४१ डिग्री के पार

Gujarat : बढ़ी गर्मी,  दो दिन तक लू की चेतावनी

Gujarat : बढ़ी गर्मी,  दो दिन तक लू की चेतावनी

अहमदाबाद. राज्य में अब गर्मी के तेवर भी लगातार तीखे होते नजर आ रहे हैं। शनिवार को सौराष्ट्र के सुरेन्द्रनगर में सबसे अधिक ४१.३ डिग्री तापमान रहा। इसके अलावा राजकोट शहर का भी अधिकत तापमान ४१ डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने रविवार एवं सोमवार को कच्छ एवं अन्य कुछ जिलों में लू की भी चेतावनी दी है।
अहमदाबाद शहर में शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को तापमान में करीब एक डिग्री की वृद्धि हुई है। शहर का तापमान ३९.४ डिग्री सेन्टीग्रेड रहा। इसके अलावा राजधानी गांधीनगर में भी पारा ३९.६ डिग्री तक पहुंच गया। जिससे सुबह दस बजे के बाद से ही धूप की चुभन का एहसास हुआ। कड़ी धूप की तपन घरों में भी महसूस की गई। राज्य में सबसे अधिक ४१.३ डिग्री तापमान सुरेन्द्रनगर का रहा। राजकोट शहर राज्य में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान ४१ डिग्री तक पहुंचने के कारण लोग गर्मी से परेशान नजर आए। राज्य के अमरेली, भुज, कंडला पोर्ट एवं डीसा में भी अधिकतम तापमान ४० डिग्री को पार कर गया।
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि रविवार एवं सोमवार को प्रदेश के कच्छ रीजन व आसपास के क्षेत्रों में गर्म हवाएं परेशान कर सकती हैं। आगामी दिनों में तापमान के बढऩे के आसार भी जताए गए हैं।
गुजरात के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान
अहमदाबाद ३९.४
गांधीनगर ३९.६
वडोदरा ३९.६
सूरत ३६.४
राजकोट ४१.०
भुज ४०.५
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो