scriptअफ्रीका के साथ भारत के संबंधों में नई गतिशीलता : स्वराज | India has always shared a special bond with Africa, says Swaraj | Patrika News

अफ्रीका के साथ भारत के संबंधों में नई गतिशीलता : स्वराज

locationअहमदाबादPublished: Jan 20, 2019 12:05:30 am

Submitted by:

Uday Kumar Patel

-वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक सम्मेलन-2019 के तहत अफ्रीका दिवस

Sushma Swaraj

अफ्रीका के साथ भारत के संबंधों में नई गतिशीलता : स्वराज

गांधीनगर. भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि अफ्रीकी देशों के साथ भारत के सुखद संयोग से भारत-अफ्रीका के बीच संबंध और मजबूत होते जा रहे हैं। अफ्रीका नेतृत्व आधारित विकास को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है तब भारत समानता और परस्पर सम्मान के साथ नेतृत्व को संभालने को लेकर प्रतिबद्ध है। अफ्रीका की जरूरतों और प्रधानता के अनुसार सहयोग देने के लिए भारत ने क्षमता और मांग के तहत सरकारिता मॉडल तैयार किया है।
वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक सम्मेलन-2019 के तहत शनिवार को दूसरे दिन अफ्रीका दिवस का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि मार्च 2017 में अफ्रीकी देशों में परस्पर आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को सुदृढ़ करने के लिए मुक्त व्यापार समझौता किया गया। इस ऐतिहासिक करार को देखते हुए भारत में एजेंडा 2063 विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है
विदेश मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की विदेश और आर्थिक स्थिति में अफ्रीका को शीर्ष प्राथमिकता दिए जाने की घोषणा की है। युगांडा के दौरे पर मोदी ने 10 व्यापक मार्गदर्शक सिद्धांत के आधार पर अफ्रीकी नीति की घोषणा की थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो