लिवर व पेंक्रियाज मुंबई व अन्य अंग अहमदाबाद में किए प्रत्यारोपित
लक्ष्मण के लिवर और पेंक्रियाज को मुंबई स्थित अस्पताल में ले जाकर जरूरतमंदों में प्रत्यारोपित किए। अहमदाबाद के सिविल कैंपस स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ किडनी डिजिस एंड रिसर्च सेंटर (आईकेडीआरसी) में दो किडनी व सिम्स अस्पताल में हृदय का ट्रान्सप्लान्ट किया गया। सिम्स अस्पताल के मुख्य हार्ट ट्रान्सप्लान्ट सर्जन डॉ. धीरेन शाह ने बताया कि 25 वर्षीय युवक के हृदय को 37 वर्षीय महिला में प्रत्यारोपित किया गया। सिम्स अस्पताल में यह 31वां हार्ट ट्रान्सप्लान्ट किया गया।

जन्म दिन को किया ब्रेन डेड घोषित
अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में 10 जून को भर्ती होने के चार दिन बाद लक्ष्मण को ब्रेन डेड घोषित किया गया। इसी दिन लक्ष्मण का जन्मदिन भी था। यह युवक भले ही दुनिया में नहीं रहा है लेकिन अंगदान के कारण वह जीवित ही रहेगा। उसके अंग की वजह से अन्य चार लोग जीवित रहेंगे।

डेढ़ वर्ष में ब्रेनडेड 70 अंगदाता बने
सिविल अस्पताल में पिछले डेढ़ वर्ष में नेपाल के लक्ष्मण समेत ब्रेनडेड 70 लोग अंगदाता बने हैं। इन दाताओं की ओर से मिले 221 अंगों के माध्यम से 198 लोगों को नया जीवन मिला है। इससे पहले 68 वीं अंगदाता हैं जयाबेन विंजुडा और 69वें अंगदाता हैं किरणभाई । इन दोनों के लिवर और दोनों ही किडनी (कुल छह अंग) दान में मिले हैं। विदेशी युवक की ओर से किया गया अंगदान देश में संभवत: पहली बार है।
डॉ. राकेश जोशी चिकित्सा अधीक्षक सिविल अस्पताल