scriptIndian coast guard समुद्र में फंसी दो बोट और १० मछुआरे लापता, कोस्टगार्ड ने 95 मछुआरों में से ७९ को बचाया, छह के शव मिले | Indian coast guard rescue 79 fisherman, 10 still missing | Patrika News

Indian coast guard समुद्र में फंसी दो बोट और १० मछुआरे लापता, कोस्टगार्ड ने 95 मछुआरों में से ७९ को बचाया, छह के शव मिले

locationअहमदाबादPublished: Aug 11, 2019 08:40:14 pm

१९ बोट में से तीन डूबी, 14 को लाया गया

off porbandar coast

Indian coast guard समुद्र में फंसी दो बोट और १० मछुआरे लापता, कोस्टगार्ड ने 95 मछुआरों में से ७९ को बचाया, छह के शव मिले

अहमदाबाद. गुजरात सरकार की चेतावनी के बावजूद भी समुद्र में मछली पकडऩे गए ९५ मछुआरों के समुद्र में फंसने की खबर है। चेतावनी के बावजूद ये मछुआरे नौ अगस्त को समुद्र में गए। इनके वापस नहीं लौटने और समुद्र में फंसे होने की शनिवार को सूचना मिलने पर भारतीय तटरक्षक ने पोरबंदर के समीप समुद्र में पहुंचकर ९५ में से ७९ मछुआरों को सुरक्षित बचा लिया है। जबकि ६ लोगों के शव बरामद हुए। अभी भी १० मछुआरों का कोई पता नहीं चल पाया है। दो बोट भी लापता हैं। इनकी तलाशी के लिए भारतीय तटरक्षक कोशिश में जुटा है।
तटरक्षक के अभियान छेडऩे के दौरान ही दस बोट और ५९ मछुआरे सुरक्षित लौट आए थे। जबकि तीन बोट समुद्र में डूब गईं। तीन शवों को शनिवार को जबकि अन्य तीन शवों को रविवार को बरामद किया गया।
गुजरात के डिफेंस पीआरओ पुनीत चड्ढा ने बताया कि शनिवार को सूचना मिलते ही भारतीय तटरक्षक ने तलाशी अभियान छेड़ा। तटरक्षक जहाज समुद्र पावक ने इस अभियान में जुटते हुए डोर्नियर एयरक्राफ्ट, हैलीकॉप्टर की मदद से ९५ मछुआरों में से ७९ को बचा लिया गया है। छह शव बरामद हुए। दो बोट और १० मछुआरों और क्रू मैम्बर की तलाशी के लिए अभियान जारी है।
indian coast guard
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो