scriptगुजकोस्ट को मिली स्पेश ट्यूटर की मान्यता | ISRO recognized GUJCOST as a Space Tutor | Patrika News

गुजकोस्ट को मिली स्पेश ट्यूटर की मान्यता

locationअहमदाबादPublished: Aug 06, 2022 10:09:48 pm

ISRO recognized GUJCOST as a Space Tutor -इसरो ने दी मंजूरी, जागरुकता कार्यक्रम बढ़ेंगे
 

गुजकोस्ट को मिली स्पेश ट्यूटर की मान्यता

गुजकोस्ट को मिली स्पेश ट्यूटर की मान्यता

Ahmedabad. गुजरात विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (गुजकोस्ट) को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की ओर से स्पेश ट्यूटर की मान्यता प्रदान की गई है। इससे अब गुजकोस्ट गुजरात में अंतरिक्ष विज्ञान का प्रचार प्रसार करने और उससे जुड़े जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए इसरो की ओर से अधिकृत परिषद बन गई है। गुजकोस्ट के सलाहकार डॉ. नरोत्तम साहू ने बताया कि इसरो की ओर से गुजकोस्ट को स्पेश ट्यूटर की मान्यता दिए जाने से राज्य में अंतरिक्ष शिक्षा और अंतरिक्ष विज्ञान व तकनीक को लेकर होने वाले जागरुकता कार्यक्रमों की संख्या में इजाफा होगा। ज्यादा संख्या में और बेहतर प्रकार के कार्यक्रम स्कूल, कॉलेजों में आयोजित हो सकेंगे। जिससे विद्यार्थियों को स्पेश क्षेत्र में भविष्य बनाने के लिए आ•ॢषत करने में मदद मिलेगी।
अहमदाबाद स्थित गुजरात साइंस सिटी में अंतरिक्ष अभियान और अंतरिक्ष जगत की उपलब्धियों की जानकारी दी गई है। इसके अलावा राज्य में क्षेत्रीय विज्ञान केन्द्र (आरएससी) और सामुदायिक विज्ञान केन्द्र (सीएससी) का अच्छा नेटवर्क है। इन सभी जगह न सिर्फ स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों बल्कि आम लोगों को भी अंतरिक्ष जगत में होने वाली गतिविधियों, उनकी उपयोगिता के बारे में जागरुक किया जाएगा। देश में अभी इसरो की ओर से 28 अधिकृत स्पेश ट्यूटर हैं। अब गुजकोस्ट का नाम भी उसमें जुड़ गया है। इसरो की ओर से स्पेश ट्यूटर का दर्जा दिए जाने से जागरुकता कार्यक्रमों में तेजी जाएगी। इनकी संख्या तो बढ़ेगी ही इनकी गुणवत्ता भी और ज्यादा बेहतर होगी। ऐसे कार्यक्रमों में और भी ज्यादा रोचक जानकारी विद्यार्थियों को दी जा सकेगी। गुजकोस्ट गुजरात में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत है। इसके लिए गुजकोस्ट की ओर से गुजरात साइंस सिटी और कम्युनिटी साइंस सेंटरों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हंैं। अहमदाबाद स्थित साइंस सिटी में विद्यार्थियों को टूर कराया जाता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो