जामनगर : तीन और मछुआरों के शव मिले
अहमदाबादPublished: Aug 13, 2019 11:17:42 pm
समुद्र में दो बोट फंसने का मामला, अब तक आठ मछुआरों की मौत
जामनगर : तीन और मछुआरों के शव मिले
जामनगर. देवभूमि द्वारका जिले के रूपेण बंदरगाह से समुद्र में रवाना हुई दो बोट फंसने के बाद तीन और मछुआरों के शव सोमवार देररात तक मिलने से अभी तक आठ मछुआरों के शव मिल चुके हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कलक्टर डॉ. नरेन्द्र कुमार मीणा ने बैठक की और १५ अगस्त तक समुद्र में जाने पर रोक लगाई है।
जानकारी के अनुसार फिलहाल मानसून के दौरान समुद्र में लहरें उठने के लिए मछली पकडऩे पर प्रतिबंध होने के बावजूद द्वारका से ४० से अधिक छोटी बोट मछली पकडऩे के लिए समुद्र में गई थी, जिनमें से दो बोट समुद्री लहरों के बीच फंसने के कारण एक के बाद आठ मछुआरों के शव मिले। सोमवार से लेकर मंगलवार तड़के तक आठ शव मिलने से कोस्टगार्ड की ओर से हेलिकॉप्टर की मदद से लापता मछुआरों की तलाश की जा रही है।
दूसरी ओर, कलक्टर ने द्वारका के सर्किल हाऊस में अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें जिला पुलिस अधीक्षक रोहन आनंद, प्रांत अधिकारी दर्शक विठ्ठलाणी, फिशरीज व पुलिस अधिकारी और तहसील रेवन्यु के अधिकारी जुड़े। बैठक के दौरान कलक्टर ने बताया कि १५ अगस्त तक समुद्र में जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।