scriptसाबरकांठा, अरवल्ली, मेहसाणा जिले में जनसेवा, ई-धरा केन्द्र 30 तक बंद | Janseva, e-Dhara center in Sabarkantha closed till 30 | Patrika News
अहमदाबाद

साबरकांठा, अरवल्ली, मेहसाणा जिले में जनसेवा, ई-धरा केन्द्र 30 तक बंद

बनासकांठा जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को लेकर प्रशासन ने सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की भीड़ बढऩे से रोकने के लिए जन सेवा केन्द्र व ई-धरा केन्द्र को बंद कर दिया है। ये दोनों केन्द्र आगामी 30 अप्रेल तक बंद रखने की सूचना जारी की गई है।

अहमदाबादApr 15, 2021 / 06:23 pm

Navneet Sharma

ada news

ada news

पालनपुर/भिलोडा. बनासकांठा जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को लेकर प्रशासन ने सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की भीड़ बढऩे से रोकने के लिए जन सेवा केन्द्र व ई-धरा केन्द्र को बंद कर दिया है। ये दोनों केन्द्र आगामी 30 अप्रेल तक बंद रखने की सूचना जारी की गई है। यह जानकारी बनासकांठा जिले के अतिरिक्त निवासी कलक्टर ए टी पटेल ने दी।
उधर अरवल्ली जिले में भी कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। यहां पर कोरोना के चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या 5 हजार के पास पहुँच चुकी है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला अधिकारी अमृतेश औरंगाबादकर ने जिला के सभी जन सेवा केंद्र को 30 अप्रेल तक बंद करने का आदेश दिया है। जरूरी काम होने पर मामलतदार से सम्पर्क किया जा सकता है। जिले के बायड, मोडासा, मालपुर, धनसुरा, मेघरज के जन सेवा केंद्रों पर आने वाले हजारों आवेदकों के चलते संक्रमण बढऩे के मामले सामने आ रहे थे। इसे ध्यान में रखते हुए 30 अप्रेल तक सेंटर बंद करने का आदेश जारी किया गया।
वहीं कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला कलक्टर ने सभी तहसीलों के जन सेवा केंद्र एवं ई-धरा-केंद्रों को 15 से 30 अप्रेल तक बंद कर दिया गया है। नागरिकों के हित को ध्यान में रखत हुए यह निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही लोग ऑनलाइन सेवाओं का लाभ ले सकते है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो