अहमदाबाद

जामनगर मनपा में ३7 सीटें आरक्षित, 27 सामान्य

आरक्षित सीटोंं के वार्ड में हुआ बदलाव

अहमदाबादSep 11, 2020 / 01:30 am

Gyan Prakash Sharma

जामनगर मनपा में ३7 सीटें आरक्षित, 27 सामान्य

जामनगर. गुजरात राज्य चुनाव आयोग की ओर से जामनगर महानगर पालिका के चुनाव के सिलसिले में सीटों की घोषणा कर दी है। इस वर्ष कई वार्ड की कई आरक्षित सीटों में बदलाव किया गया है। मनपा की ३7 सीटें आरक्षित घोषित की गई हैं, जबकि 27 सीटें सामान्य हैं। जामनगर मनपा में 16 वार्ड में 64 सीटें हैं। इसमें ३2 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रखी गई हैं।
गुजरात राज्य चुनाव आयोग की ओर से जामनगर मनपा के चुनाव और सीटों को लेकर अधिसूचना जारी की गई है।
वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार जामनगर में पांच लाख 87 हजार ३50 लोग की जनसंख्या है। इस लिहाज से 16 वार्ड बनाए गए हैं, जिसमें 64 सीटें हैं। आधी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। प्रति वार्ड में औसतन ३6 हजार 709 व्यक्ति की जनसंख्या रखी गई है।
चुनाव आयोग की ओर से इस संबंध में घोषणा करने से पहले राजनीतिक दलों से परामर्श लिया गया था। अब इस बदलाव को लेकर भी आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगीं। इसके बाद इस बदलाव को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Home / Ahmedabad / जामनगर मनपा में ३7 सीटें आरक्षित, 27 सामान्य

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.