अहमदाबाद

धानाणी को काछडिय़ा ने छोड़ा पीछे

लोकसभा चुनाव

अहमदाबादMay 23, 2019 / 05:21 pm

Pushpendra Rajput

धानाणी को काछडिय़ा ने छोड़ा पीछे

अहमदाबाद. दो बार लोकसभा चुनाव कर संसद में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नारण काछडिया इस बार भी कांग्रेस के प्रत्याशी और गुजरात विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष परेश धानाणी को पीछे छोड़ते हुए तीसरी बार संसद पहुंच रहे हैं। हालांकि शुरुआती रुझान में धानाणी आगे चले थे लेकिन तीसरे-चौथे राउंड के रुझाने के बाद धानाणी लगातार पिछड़ते चल गए। रुझानों को अंतर ज्यादा बढऩे के साथ ही धानाणी ने हार स्वीकार कर रही। उधर, खुद को हलके मूड़ में दिखाने के लिए धानाणी पत्रकारों के साथ खाना खाते और बतियाते नजर आए।
दोपहर सवा चार बजे तक के रुझानों में कुल 801938 वोटों में जहां भाजपा के नारण काछडिया ने 462540 वोट हासिल किए। वहीं कांग्रेस के परेश धानाणी ने 295149 वोट ही पा सके। काछडिया को 57.68 फीसदी वोट मिले तो धानाणी को 368 फीसदी वोट हासिल किया। जबकि ‘नोटाÓ में 1.88 फीसदी के साथ 15062 वोट मिले। रुझानों को अंतर ज्यादा बढऩे के साथ ही धानाणी ने हार स्वीकार कर रही। उधर, खुद को हलके मूड़ में दिखाने के लिए धानाणी पत्रकारों के साथ खाना खाते और बतियाते नजर आए।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.