Ahmedabad News : केशुभाई पुन: श्री सोमनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष नियुक्त
अहमदाबादPublished: Nov 24, 2019 11:40:47 pm
लालकृष्ण आडवाणी बने कार्यकारी अध्यक्ष
नई दिल्ली में ट्रस्ट की वार्षिक बैठक में विकास कार्यों व यात्री सुविधाओं की समीक्षा
Ahmedabad News : केशुभाई पुन: श्री सोमनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष नियुक्त
प्रभास पाटण. श्री सोमनाथ ट्रस्ट की हाल ही नई दिल्ली में हुई बैठक में ट्रस्ट के अध्यक्ष केशुभाई पटेल को ट्रस्ट का पुन: अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकेे साथ ट्रस्ट के ट्रस्टी लालकृष्ण आडवाणी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया।
नई दिल्ली में नवनिर्मित गरवी गुजरात भवन में ट्रस्ट की आयोजित वार्षिक बैठक में तबीयत खराब होने के कारण ट्रस्ट के अध्यक्ष केशुभाई उपस्थित नहीं हो पाए। बैठक में देश के प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव मंदिर व उसके आस-पास के क्षेत्र के विकास के बारे में ब्लूप्रिंट प्रस्तुत किया गया और उस पर चर्चा की गई।
ट्रस्ट की वार्षिक आय व व्यय को मंजूरी देने के साथ ही ट्रस्ट की ओर से करवाए जा रहे विकास कार्यों में शामिल वॉक-वे, अतिथि गृह प्रोजेक्ट, अहिल्याबाई सोमनाथ मंदिर के आस-पास विकास कार्यों व यात्री सुविधाओं की समीक्षा की गई। ट्रस्ट में अध्यक्ष केशुभाई पटेल को और एक वर्ष के लिए पुन: अध्यक्ष और पूर्व उप प्रधानमंत्री व ट्रस्ट के ट्रस्टी लालकृष्ण आडवाणी को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
सामान्यतया पिछले दो वर्ष से प्रधानमंत्री व ट्रस्ट के ट्रस्टी नरेन्द्र मोदी के दिल्ली स्थित निवास स्थान पर हो रही बैठक पहली बार दिल्ली में गरवी गुजरात भवन में आयोजित की गई। बैठक में मोदी, आडवाणी, केन्द्रीय गृह मंत्री व ट्रस्ट के ट्रस्टी अमित शाह, ट्रस्टी जे.डी. परमार, हर्ष निवेटिया, ट्रस्टी सचिव पी.के. लहेरी के अलावा ट्रस्ट के महा प्रबंधक विजयसिंह चावड़ा भी मौजूद थे।