केवी : 10वीं कक्षा में 99 फीसदी, 12वीं में 90 फीसदी परिणाम
अहमदाबादPublished: May 12, 2023 11:08:39 pm
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड


सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद अहमदाबाद के एक स्कूल में खुशी मनाते विद्यार्थी।
अहमदाबाद. केंद्रीय विद्यालय के अहमदाबाद संभाग का केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा का 99 फीसदी और 12वीं कक्षा का 90 प्रतिशत परिणाम रहा। केंद्रीय विद्यालय के अहमदाबाद संभाग की सहायक आयुक्त विनीता शर्मा के अनुसार के 47 केंद्रीय विद्यालयों में 10वीं कक्षा का परिणाम करीब 99 फीसदी रहा। 47 में से 25 केवी का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। कुल 3294 में से 3231 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। छात्राओं का परिणाम ज्यादा अच्छा रहा। पिछले साल से 5 फीसदी अच्छा परिणाम रहा है।