scriptओडिशा जाने वाले यात्रियों के चेहरे खिले | Laborer special train, Vadodara, Odisha, Lock down, Corona | Patrika News

ओडिशा जाने वाले यात्रियों के चेहरे खिले

locationअहमदाबादPublished: May 28, 2020 12:38:19 am

Submitted by:

Gyan Prakash Sharma

गुजरात सरकार और ओडिशा सरकार का जताया आभार
 

ओडिशा जाने वाले यात्रियों के चेहरे खिले

ओडिशा जाने वाले यात्रियों के चेहरे खिले

वडोदरा. ‘थैंक्यू, थैंक्यू, थैंक्यू सो मंच’ (बहुत-बहुत धन्यवाद), गुजरात सरकार और ओडिशा सरकार को… जिनके सहयोग से मैं अपने माता -पिता से मिल सकी। यह आभार जताया है ओडिशा के कालाहांडी की रहनेवाली प्रमीला ने। वह पिछले काफी समय से अपने गृहराज्य जाने के लिए आतुर थी।
दरअसल, वडोदरा जिला प्रशासन ने ओडिशा सरकार से समन्वय बनाकर बुधवार को ओडिशा के बालासोर जाने के लिए पहली श्रमिक विशेष ट्रेन रवाना की, जिसमें 1293 यात्री रवाना हुए। ये यात्री पिछले काफी समय से अपने वतन जाने के आतुर थे। इसी ट्रेन में सफर करने वाले कालाहांडी जिले की रहने वाली प्रेमीला अब अपने माता-पिता से मिलेगी। उसने भावुक होते हुए गुजरात सरकार और ओडिशा सरकार का आभार जताया।

गांधीनगर में प्लाम्बिंग का काम करने वाले अमित शर्मा ने कहा कि जब लॉकडाउन हुआ तो काफी दिक्कत हो रही थी, लेकिन गांधीनगर कलक्टर ने इस समस्या से निजात दिलाया और मुझे और मेरे पन्द्रह साथियों को इस ट्रेन में भेजने की व्यवस्था की। इसके लिए गुजरात सरकार और ओडिशा सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद।। जय जगन्नाथ के नारे के साथ आभार जताते हुए निर्गुण महापात्र ने कहा कि सफर के लिए खाना और पानी सरकार ने मुहैया कराया है। दोनों ही सरकार के हम आभारी हैं। राजमान, उमाशंकर त्रिपाठी और अन्य यात्रियों ने भी खुशी जताई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो