scriptगांधीनगर के सचिवालय परिसर में घुसा तेंदुआ | Leopard enters Gandhinagar's secretariat premises | Patrika News

गांधीनगर के सचिवालय परिसर में घुसा तेंदुआ

locationअहमदाबादPublished: Nov 06, 2018 12:58:49 am

गुजरात की राजधानी गांधीनगर स्थित सचिवालय में देर रात अचानक तेंदुआ घुस आया। तेंदुए की खोज में सैंकड़ों वनकर्मियों व सुरक्षा जवानों को लगाया गया। इसचलते दोपहर करीब एक बजे तक सचिवालय परिसर बंद रखा गया। सचिवालय का चप्पा-चप्पा छानने के बाद काफी मशक्कत के बाद तेंदुआ आखिरकार राजभवन नर्सरी के पीछे से पकड़ा गया।

Leopard enters Gandhinagar's secretariat premises

Leopard enters Gandhinagar’s secretariat premises

गांधीनगर।गुजरात की राजधानी गांधीनगर स्थित सचिवालय में देर रात अचानक तेंदुआ घुस आया। तेंदुए की खोज में सैंकड़ों वनकर्मियों व सुरक्षा जवानों को लगाया गया। इसचलते दोपहर करीब एक बजे तक सचिवालय परिसर बंद रखा गया। सचिवालय का चप्पा-चप्पा छानने के बाद काफी मशक्कत के बाद तेंदुआ आखिरकार राजभवन नर्सरी के पीछे से पकड़ा गया।

तेंदुआ सचिवालय परिसर में रविवार मध्य रात्रि बाद करीब १ बजकर ५६ मिनट पर घुसा। सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए को गेट नं. 7 से एसआरपी जवान ने तेंदुए को घुसते देखा तो प्रशासन को जानकारी दी। सुबह साढ़े चार बजे वन विभाग के करीब करीब 400 वन्यकर्मियों व पुलिसकर्मियों ने सघन तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से सचिवालय के सारे दरवाजे बंद कर दिए गए। वन विभाग के प्रधान सचिव राजीव कुमार गुप्ता के अनुसार तेंदुए को पकडऩे केलिए चार टीमें बनाई और एक वर्ग किलोमीटर के सचिवालय परिसर में सर्च ऑपरेशन किया। तेंदुए को पकडऩे के लिए कई जगह पर पिंजड़े रखे गए, वहीं ट्रैंकुलाइजर गन की भी मदद ली गई । तलाशी में चेतक कमांडो को भी शामिल किया गया। एहतियात के लिए जूनागढ़, बनासकांठा और अन्य जगहों से वन्यकर्मियों को भी बुलाया गया था।

इस तरह सचिवालय परिसर के कोने-कोने में तलाशी ली गई। आखिकार तेंदुए को राजभवन नर्सरी के पीछे पुनित वन इलाके से ट्रैंकुलाइज कर पकड़ा गया। कई प्रयासों के बाद तेंदुआ बेहोश हुआ। उसे पिंजरे में डाल इंद्रोला पार्क ले जाया गया सैकड़ों कर्मचारी बाहर रहे तेंदुए के पकडऩे के अभियान के दौरान सुबह से दोपहर तक सचिवालय बंद रखने से कामकाज ठप रहा। बाद में तेंदुए के परिसर में नहीं होने की पुष्टि के बाद कर्मचारियों को दोपहर में प्रवेश दे दिया गया।

१६ से अधिक तेंदुए

गांधीनगर वन क्षेत्र के इलाके के निकट अरवल्ली व साबरकाठा जंगल क्षेत्र में वर्ष २०१६-१७ की गणना के मुताबिक करीब १६ तेंदुए पाए गए हैं। २००९ में इसी प्रकार गांधीनगर में तेंदुआ घुसा था। जिसे पकड़ लिया गया।

जंगली क्षेत्र से घुसने की आशंका

बताया जाता है कि तेंदुआ गांधीनगर के आस-पास 50 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में झाडिय़ों व जंगल इलाका है। इन इलाकों में तेंदुए रहते हैं। ऐसा माना जा रहा है है कि यह तेंदुआ इसी जंगल क्षेत्र से यहां घुसा होगा।
आज बंद रहेगा पुनित वन सरकार के अनुसार सतर्कता बरतते हुए इस इलाके की लगातार स्क्रीनिंग की जाएगी। इस दौरान लोगों की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए मंगलवार को पुनित वन बंद रखा जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो