scriptजन आशीर्वाद यात्रा निकालने पहुंचे केंद्रीय मंत्री क्या बोले, सुनें… | Listen to what the Union Minister said, who came to take out Jan Ashir | Patrika News

जन आशीर्वाद यात्रा निकालने पहुंचे केंद्रीय मंत्री क्या बोले, सुनें…

locationअहमदाबादPublished: Aug 19, 2021 05:57:04 pm

Submitted by:

Ram Naresh Gautam

मांडविया गुजरात में भाजपा सरकार की ओर से निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा में शिरकत करने पहुंचे।

जन आशीर्वाद यात्रा निकालने पहुंचे केंद्रीय मंत्री क्या बोले, सुनें...

जन आशीर्वाद यात्रा निकालने पहुंचे केंद्रीय मंत्री क्या बोले, सुनें…

राजकोट. केन्द्र सरकार में स्वास्थ्य मंत्री का दायित्व मिलने के बाद पहली बार राजकोट पहुंचे केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया का एयरपोर्ट पर रास गरबा और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया।

मांडविया गुजरात में भाजपा सरकार की ओर से निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा में शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित किया।
मांडिविया ने कहा कि मोदी समावेशी विकास के साथ देश को आगे बढ़ा रहे हैं। सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास के ध्येय के साथ मोदी सरकार विकास कर रही है।

प्रगति के रास्ते पर अग्रसर है। विकास के माध्यम से देश आगे बढ़ रहा है। देश बढ़ रहा, देश बदल रहा है। नया भारत का निर्माण हो रहा है। नया भारत कैसा होना चाहिए।
इस देश की विविधता को एकता में परिवर्तित होनी चाहिए। प्रत्येक जाति, वर्ग, समुदाय के लोगों को प्रतिनिधित्व मिले।

मोदी सरकार इसी लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा के सबका साथ, सबका विकास के मंत्र को साकार करने के लिए केन्द्रीय मंत्रिमंडल में 27 ओबीसी, 20 एससीएसटी, 11 महिला और 14 युवकों को स्थान दिया है।
उन्होंने कहा कि भारत के निर्माण के लिए समाज के सभी वर्ग-समुदाय को साथ लेकर काम करने की सरकार की नीति है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो