scriptकांग्रेस ने स्थानीय नेताओं के दम पर ठोंकी ताल | Local leaders, congress, Election compaign, BJP central leaders | Patrika News

कांग्रेस ने स्थानीय नेताओं के दम पर ठोंकी ताल

locationअहमदाबादPublished: Oct 29, 2020 10:05:06 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

Local leaders, congress, Election compaign, BJP central leaders : गुजरात में भी चुनावी माहौल… आठ सीटों पर विधानसभा उपचुनाव, भाजपा ने उतारे मंत्री और केन्द्रीय नेता,

कांग्रेस ने स्थानीय नेताओं के दम पर ठोंकी ताल

कांग्रेस ने स्थानीय नेताओं के दम पर ठोंकी ताल

गांधीनगर. गुजरात (Gujarat ) की आठ विधानसभा (Assembly seats) सीटों पर होने वाले उपचुनाव (election bypoll) को लेकर भाजपा और कांग्रेस (BJP-congress leaders) दोनों राजनीतिक दलों की साख दांव पर लगी है। जहां कांग्रेस को अपनी आठ सीटें बचाने को ताकत झोंक रही है तो भाजपा भी इन सीटों पर अपना कब्जा जमाने में कोई कोरकसर नहीं छोडऩा चाहती है। चुनाव प्रचार (election compaign) में कांग्रेस अपने स्थानीय नेताओं के दम ताल ठोंक रही है तो भाजपा ने मुख्यमंत्री (CM rupani) और मंत्रिमंडल के सदस्यों के अलावा केन्द्रीय मंत्रियों और नेताओं तक का सहारा लिया है।
विधानसभा चुनाव को अब महज एक सप्ताह का ही बचा है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख पार्टियां के नेता और प्रत्याशी घर-घर जाकर और नुक्कड़ सभा के जरिए मतदाताओं को लुभा रही हैं। कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के लिए जो स्टार प्रचारकों की सूची बनाई है उसमें स्थानीय नेता ही हैं, किसी भी राष्ट्रीय नेताओं को नहीं बुलाया गया। हालांकि पहले सुर्खियां सामने आई थीं कि अक्टूबर के अंत तक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी हरियाणा और पंजाब की तर्ज पर गुजरात में ट्रैक्टर रैली कर सकते हैं, लेकिन मंजूरी नहीं मिलने और बिहार विधानसभा चुनाव के चलते राहुल गांधी का दौरा रद्द माना जा रहा है। फिलहाल कांग्रेस की ओर से गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष परेश धानाणी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया, सिद्धार्थ पटेल, और कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल, गुजरात कांग्रेस के सह प्रभारी जितेन्द्र बघेल भी रैलियों और घर-घर जाकर चुनाव प्रचार कर मतदाताओं को लुभा रहे है।
भाजपा ने उतारी मंत्रियों और केन्द्रीय नेताओं की फौज
वहीं भाजपा से अध्यक्ष सी.आर. पाटील, मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के अलावा उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल , सभी मंत्रियों और नेताओं को चुनाव प्रचार में उतारा है। इसके अलावा केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, मनसुख मांडविया, पुरुषोत्तम रूपाला जैसे केन्द्रीय नेता चुनावी सभाएं कर चुके हैं। हर विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से भाजपा ने मंत्रियों को जिम्मेदारी भी सौंप दी है। उधर, केन्द्रीय मंत्री अमित शाह नवरात्रि में भी गुजरात आ चुके हैं। हालांकि उन्होंने चुनाव प्रचार नहीं किया। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी 31 अक्टूबर को गुजरात दौरे पर आ रहे हैं। वे केवडिया में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी से साबरमती रिवरफ्रंट तक ‘सीÓ प्लैन का उद्घाटन कर सकते है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो