scriptलोको पायलट को नहीं मिला समय पर उपचार | Loco piolot didn't get proper treatment on time, dead | Patrika News

लोको पायलट को नहीं मिला समय पर उपचार

locationअहमदाबादPublished: Dec 11, 2018 10:13:20 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप

Loco piolot

लोको पायलट को नहीं मिला समय पर उपचार

अहमदाबाद. मणिनगर स्थित एल.जी. अस्पताल में मंगलवार को लोको पायलट की हृदयाघात से मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जीआरपी में मामला दर्ज कराया है।
अहमदाबाद रेल मंडल की वटवा लॉबी के लोको पायलट भरत पी. परमार (46) की तबीयत बिगडऩे से मंगलवार सुबह करीब 05.45 बजे 108 एम्बुलेंस से मणिनगर स्थित एल.जी. हॉस्पिटल ले जाया गया। परिजनों का आरोप था कि अस्पताल में उस समय कोई सीनियर डॉक्टर नहीं था। भरत परमार को करीबन 45 मिनट तक कैज्युअलटी वॉर्ड में कोई उपचार नहीं दिया गया। न ही पल्सरेट, और ना ही रक्तचाप नापा गया और न ही ईसीजी निकाला गया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने परमार को सिर्फ टेबलेट दी और थोड़ी देर बाद घर चले जाने की सलाह दी। एक घंटे बाद उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने पर आईसीयू में ले जाया गया। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जीआरपी अहमदाबाद थाने में मामला दर्ज कराया। उधर, वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉयज यूनियन के संगठन मंत्री संजय सूर्यबली वहां मौजूद रहे और रेल अधिकारियों से भी लगातार संपर्क में रहे। बाद में रेलवे चिकित्सक डॉ. कविता जैन और सहायक मंडल अभियंता एच.एन. व्यास और कई साथी रेलकर्मी भी हॉस्पिटल पहुंचे और हालात की जानकारी ली।
एल.जी. अस्पताल के अधीक्षक संजय त्रिपाठी के अनुसार मरीज को सिरदर्द की शिकायत होने का बताया गया था, जिससे उसे दवाई दी गई थी। बाद में उसे निगरानी के लिए आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। संभवत: मरीज को ब्रेन हेमरेज हुआ होगा।
एसटी की नई बस ने यात्रियों को दिया धोखा
अहमदाबाद. गुजरात राज्य सड़क परिवहन (जीएसआरटीसी) की नई बस में सवार यात्रियों को उस समय कड़वा अनुभव हुआ जब वे अहमदाबाद से नडियाद के लिए उस बस में सवार हुए, लेकिन मणिनगर में गोर का कुआं के निकट उसकी एयर पाइप फट गई। बाद में दूसरी बस के पहुंचने पर यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया। एसटी ने शनिवार को ही अपने बेड़े में सात नई बसें जोड़ी गई हैं।
नरोडा वर्कशॉप से एसटी की अहमदाबाद से नडियाद रूट की नई बस में यात्री सवार हुई थी। उनको उम्मीद थी कि नई बस हैं तो उनको गंतव्य पर जल्दी पहुंचा देगी, लेकिन एक घंटे बाद ही मणिनगर में गोर का कुआं मार्ग पर दक्षिणी अंडरब्रिज के निकट बस की एयर पाइप फट गई। सतर्कता बरतते हुए बस चालक और कंडक्टर ने यात्रियों को बस से उतार लिया। इस बस में सवार एक एनआरआई महिला को भी एसटी की कड़वा अनुभव हुआ है। महिला ने बताया उसे उम्मीद थी कि बस नई है तो वह एक घंटे में नडियाद पहुंच जाएगी, लेकिन नई बस में ऐसा हो या उम्मीद से परे हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता हर्षद पटेल ने बताया कि करीब एक घंटे तक यात्री यहां खड़े रहे। बाद में नई बस के पहुंचने पर ये यात्री रवाना हुए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो