scriptरथयात्रा में राजस्थान के दो गजराज जमाएंगे आकर्षण | Lord Jagannath's Rath Yatra | Patrika News

रथयात्रा में राजस्थान के दो गजराज जमाएंगे आकर्षण

locationअहमदाबादPublished: Jun 28, 2022 06:39:40 pm

Submitted by:

Gyan Prakash Sharma

पाटण में भगवान जगन्नाथ की १४०वीं रथयात्रा १ को

रथयात्रा में राजस्थान के दो गजराज जमाएंगे आकर्षण

रथयात्रा में राजस्थान के दो गजराज जमाएंगे आकर्षण

पाटण. शहर के जगन्नाथ मंदिर परिसर से एक जुलाई को निकलने वाली भगवान जगन्नाथ की 140वीं रथयात्रा में इस बार दो गजराज आकर्षण के केंद्र रहेंगे। रथयात्रा में करीब सौ झांकियां शामिल होंगी। दो गजराज को राजस्थान के सिरोही जिले से वाहन से लाया जाएगा। काफी प्रयास के बाद मंदिर प्रशासन इस कार्य में सफल हुआ है। गजराज को रखने और भोजन की व्यवस्था सहित सभी जिम्मेदारी जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट परिवार वहन करेगा।
अहमदाबाद में भगवान के सोनावेश के दर्शन आज

अहमदाबाद. पहली जुलाई को शहर में निकलने वाली भगवान जगन्नाथ रथयात्रा में देश भर से आएंगे 2000 से ज्यादा साधु-संतजगन्नाथ की 145वीं रथयात्रा में इस बार देश भर से 2000 से ज्यादा साधु-संत आएंगे। इनमें हरिद्वार, अयोध्या, नासिक, उज्जैन, जगन्नाथपुरी और सौराष्ट्र के साधु-संत शामिल हैं। रथयात्रा में देश भर से श्रद्धालु भी आते हैं।
गुरुवार को सुबह साढ़े दस बजे भगवान के सोनावेश के दर्शन और गजराज का पूजन होगा। दोपहर तीन बजे मंदिर परिसर में तीन रथों की प्रतिष्ठा विधि और पूजन विधि की जाएगी। शाम छह बजे मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल की ओर से विशिष्ट पूजा व आरती की जाएगी। रात आठ बजे महाआरती होगी।

नेत्रोत्सव विधि 29 को


रथयात्रा के तहत बुधवार को भगवान की नेत्रोत्सव विधि होगी। भगवान जगन्नाथ, दाउ बलराम व बहन सुभद्रा अपने सरसपुर स्थित ननिहाल से बुधवार को वापस लौटेंगे। उनका गर्भगृह में प्रवेश होगा। इसके बाद नेत्रोत्सव विधि होगी। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान की आंखों की पट्टी बांधी जाएगी। इस अवसर पर सुबह साढ़े 9 बजे ध्वजारोहण में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल उपस्थित रहेंगे। सुबह 11 बजे संतों का सम्मान होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल उपस्थित रहेंगे।
गृह राज्य मंत्री आज करेंगे मार्ग की फुट पेट्रोलिंग: गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी मंगलवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के मार्ग की फुट पेट्रोलिंग करेंगे। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उनके साथ रहेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो