scriptGandhinagar एवं नलिया में सबसे कम तापमान | Lowest temperature in Gandhinagar and Naliya | Patrika News

Gandhinagar एवं नलिया में सबसे कम तापमान

locationअहमदाबादPublished: Feb 22, 2020 10:28:45 pm

Submitted by:

Omprakash Sharma

सर्दी में आंशिक वृद्धि

Gandhinagar  एवं नलिया में सबसे कम तापमान

Gandhinagar एवं नलिया में सबसे कम तापमान

अहमदाबाद. राजधानी गांधीनगर एवं कच्छ जिले के नलिया में शनिवार को न्यूनतम तापमान १४.५ डिग्री सेन्टीग्रेड दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम है। जिसकी वजह से सर्दी में आंशिक वृद्धि हुई है। राज्य के ज्यादातर भागों में अधिकतम तापमान में भी कमी आई है।
गुजरात में उत्तर-पूर्वी ठंडी हवाओं के चलते तापमान में कुछ कमी आई है। सबसे कम न्यूनतम तापमान गांधीनगर और नलिया में रहा। इनके अलावा वडोदरा शहर में भी न्यूनतम तापमान १५ डिग्री के नीचे रहा। सौराष्ट्र समेत राज्य के अधिकांश भागों मे ंतापमान में कमी आने के कारण सर्दी में आंशिक वृद्धि हुई है। पिछले दिनों अहमदाबाद शहर का अधिकत तापमान ३४ डिग्री तक पहुंच गया जिसकी तुलना में शनिवार को ३१.२ डिग्री तापमान रहा। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में तापमान में ज्यादा वृद्धि नहीं होगी।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर के नाम अधि. न्यून.
अहमदाबाद ३१.२ १७.१
गांधीनगर ३१.८ १४.५
वडोदरा ३२.८ १४.८
सूरत ३४.० १८.२
राजकोट ३२.९ १६.०
भुज ३१.२ १६.२
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो