scriptएलआरडी कर्मचारी ने खुद को सर्विस रिवॉल्वार से गोली मारी, मौत | LRD employee shoots himself with service revolver, died | Patrika News

एलआरडी कर्मचारी ने खुद को सर्विस रिवॉल्वार से गोली मारी, मौत

locationअहमदाबादPublished: Nov 09, 2020 11:36:36 pm

Submitted by:

Rajesh Bhatnagar

मोरबी जिला मुख्यालय पर लोक रक्षक दल (एलआरडी) कर्मचारी के तौर पर कार्यरत था

LRD employee shoots himself with service revolver, died

एलआरडी कर्मचारी ने खुद को सर्विस रिवॉल्वार से गोली मारी, मौत

राजकोट. मोरबी जिला मुख्यालय पर लोक रक्षक दल (एलआरडी) कर्मचारी के तौर पर कार्यरत एक युवक ने अपने गांव में रविवार रात को खुद को सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार दी। अस्पताल पहुंचाने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों के अनुसार मोरबी जिला मुख्यालय पर एलआरडी कर्मचारी के तौर पर कार्यरत अनिल दानाभाई डाभी (28 वर्ष) मोरबी में विधानसभा के उप चुनाव में पर्यवेक्षक के कमांडो के तौर पर कार्यरत था। वह रविवार को अवकाश के कारण मोरबी जिले की हलवद तहसील में अपने गांव सापकडा पहुंचा। उसने रविवार देर रात करीब 11 बजे अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद के सिर पर गोली मार दी।
पता चलने पर आस-पास के लोगों व परिवार के सदस्यों ने उसे हलवद के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मोरबी के जिला पुलिस अधीक्षक एस.आर. ओडेदरा, उपाधीक्षक राधिका भाराई, हलवद थाने के निरीक्षक पी.एम. देकावाडिया, उप निरीक्षक पी.जी. पनारा हलवद के सरकारी अस्पताल व मृतक के घर पहुंचे। मृतक के शव को फोरेन्सिक पोस्टमार्टम करवाने के लिए राजकोट भिजवाया गया। हलवद थाने के निरीक्षक पी.एम. देकावाडिया ने जांच शुरू की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो