scriptइस बार लोकसभा चुनाव में गुजरात में सबसे ज्यादा प्रत्याशी | LS polls 2019: Gujarat has maximum candidates in fray | Patrika News

इस बार लोकसभा चुनाव में गुजरात में सबसे ज्यादा प्रत्याशी

locationअहमदाबादPublished: Apr 09, 2019 10:40:09 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

-पिछले चुनाव में ३३४ उम्मीदवार मैदान में थे

Gujarat LS Polls, Candidates

इस बार लोकसभा चुनाव में गुजरात में सबसे ज्यादा प्रत्याशी

अहमदाबाद. गुजरात में इस वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा ३७१ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। राज्य में अब तक के लोकसभा चुनावों पर गौर करें तो यह पता चलेगा कि इस बार के चुनाव में सबसे ज्यादा ५७३ प्रत्याशियों ने नामांकन भरे थे। नामांकन की जांच और नाम वापस लिए जाने के बाद अब ३७१ उम्मीदवारों के चुनावी किस्मत का फैसला होगा।
गत वर्ष २०१४ के चुनाव में ३३४ उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें ३१८ पुरुष व १६ महिलाएं थीं। इनमें से २८२ उम्मीदवारों की जमानत जप्त हो गई थी।
पिछले चुनाव में भाजपा ने सभी २६ सीटें जीती थी वहीं कांग्रेस खाता भी नहीं खोल सकी थी। कांग्रेस ने इस बार किसी भी दल से गठबंधन नहीं किया है। २०१४ में कांग्रेस ने एनसीपी ने सीटों पर समझौता किया था जिसके तहत पोरबंदर सीट एनसीपी को दी गई थी।
इस बार के चुनाव में मुख्य दावेदारों में गांधीनगर सीट से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, दाहोद सीट से जशवंतसिंह भाभोर, अमरेली सीट से विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता व कांग्रेस प्रत्याशी परेश धानाणी, दाहोद से भाजपा के पूर्व सांसद और अब कांग्रेस से प्रत्याशी बाबू कटारा शामिल हैं। इसके अलावा दो सीटों-भरूच और सुरेन्द्रनगर पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा।

लोकसभा चुनाव प्रत्याशी
१९६२ ६८
१९६७ ८०
१९७१ ११८
१९७७ ११२
१९८० १६९
१९८४ २२९
१९८९ २६१
१९९१ ४२०
१९९६ ५७७
१९९८ १३९
१९९९ १५९
२००४ १६२
२००९ ३५९
२०१४ ३३४
२०१९ ३७१

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो