scriptबिहार सांस्कृतिक मंडल को सशक्त बनाने का आह्वान | Make Socially and economically sound, urge Bihar Sanskritik Mandal | Patrika News

बिहार सांस्कृतिक मंडल को सशक्त बनाने का आह्वान

locationअहमदाबादPublished: Sep 10, 2018 11:04:24 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

-वार्षिक सामान्य सभा

Bihar Sanskritik Mandal

बिहार सांस्कृतिक मंडल को सशक्त बनाने का आह्वान

वडोदरा. बिहार सांस्कृतिक मंडल के महासचिव विधान झा ने मंडल के सदस्यों को एकजुट होकर मंडल को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया है। विधान झा ने उक्त विचार रविवार शाम गोत्री रोड स्थित ईस्कान मंदिर में आयोजित वार्षिक सामान्य सभा में व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि मंडल की सदस्य संख्या बढ़ाने तथा अधिक से अधिक सहायता प्रदान करने के लिए सभी सदस्यों को प्रयास करना चाहिए, ताकि रक्तदान शिविर, दुर्गा पूजा, छठ पूजा एवं होली मिलन समारोह सहित विविध सामाजिक कार्य व्यापक पैमाने पर आयोजित किए जा सके।
झा ने कहा कि बिहार सांस्कृतिक मंडल का मुख्य उद्देश्य समाज में भाईचारा बढ़ाना एवं संगठन के लिए प्रेरित करना, अपने संस्कार एवं संस्कृति के प्रति जागृत करना, स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत हेतु प्रयासरत रहना, मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करना रहा है। इसके साथ ही समाज के कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए प्रयास, राष्ट्रभाषा हिन्दी के प्रति जागरूकता तथा स्थानीय भाषा के प्रति सम्मान एवं रुचि पैदा करना, सामाजिक कुप्रथाओं को दूर करने के लिए प्रयास करना, समृद्ध वर्ग को समाज कल्याण एवं रोजगार हेतु प्रोत्साहित करना, सामाजिक स्वाभिमान की रक्षा हेतु संघर्ष करना बाल मजदूरी रोकना, नारी शक्ति को बढ़ावा देना है।
बिहार सांस्कृतिक मंडल शुरू से ही बेटी बचाओृ-बेटी पढ़ाओ, दहेज प्रथा को खत्म करना तथा स्वच्छ वडोदरा, स्वस्थ वडोदरा के लिए विविध कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है। इस अवसर पर मंडल के संयोजक डी.एन. ठाकुर ने सदस्यों से अधिक से अधिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया। किन्हीं अपरिहार्य कारणों से उपस्थित न हो सके अध्यक्ष व आईएएस अधिकारी डी.एन. पांडे ने अपने संदश में मंडल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हरसंभव सहायता की कामना की है। इस अवसर पर मंडल के उपाध्यक्ष शंभु यादव, सहसचिव मनोज सिंह एवं सांस्कृतिक सचिव वैधनाथ पासवान सहित वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो