अहमदाबाद

Cow Attack in Vadodara वडोदरा में गाय के हमले में प्रौढ़ का हाथ टूटा

Cow Attack in Vadodara गायों के हमलों में 5 दिन में 6 लोग जख्मी
Cow Attack in Vadodara मनपा की ओर से मवेशियों को पकडऩे का अभियान बेअसर

अहमदाबादMay 27, 2022 / 10:22 pm

Rajesh Bhatnagar

मूलजी क्रिश्चियन।

Cow Attack in Vadodara वडोदरा. मनपा की ओर से मवेशियों को पकडऩे का अभियान बेअसर दिखाई देने लगा है। अभियान के बावजूद शहर में गाय के हमले में एक प्रौढ़ का हाथ टूटने के समेत 5 दिन में गायों के हमलों में 6 लोग जख्मी हो गए।
शहर के नवा यार्ड स्थित अमर नगर निवासी व सुरक्षा गार्ड के तौर पर कार्यरत मूलजी क्रिश्चियन ड्यूटी पूरी कर घर लौटते समय सडक़ पर गाय के हमले में सडक़ पर गिर गए। मूलजी के अनुसार गाय के हमले में सडक़ पर गिरने के बाद आस-पास कोई नहीं था। वे खुद खड़े होकर घर पहुंचे। हाथ में दर्द होने पर सयाजी अस्पताल गए।
Cow Attack in Vadodara पत्नी का हाथ लकवाग्रस्त

अस्पताल में वहां एक्स-रे करवाने पर हाथ में फ्रेक्चर होने का पता लगा। उनके हाथ पर प्लास्टर बांधा गया। मूलजी के अनुसार उनकी पत्नी का हाथ पहले से ही लकवाग्रस्त होने के कारण परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Cow Attack in Vadodara लोगों में रोष

शहर में 5 दिनों में गायों के हमलों में एक बच्ची समेत 6 लोग जख्मी हो गए। इस कारण शहर के मार्गों पर घूमने वाली गायों से परेशानी दूर करने को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है।
Cow Attack in Vadodara पाटिल ने दुबारा दी नसीहत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.आर. पाटिल ने दो दिन पहले वडोदरा जिले में संवाददाता सम्मेलन में जानकारी दी थी कि शहर में सडक़ों पर घूमने वाली गायों को पकडऩे के लिए महापौर केयूर रोकडिय़ा को दुबारा नसीहत दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि मवेशियों को पकडऩे का अभियान जोर पकड़ेगा।
पाटिल के दौरे व बयान के दो दिन बाद ही गाय ने हमला कर दिया। गौरतलब है कि प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद वडोदरा की यात्रा के दौरान भी पाटिल ने मवेशी पकडऩे के लिए मनपा की ओर से अभियान चलाने के बारे में महापौर केयूर रोकडिय़ा को हिदायत दी थी।
Cow Attack in Vadodara श्वान ने बच्ची के अंगूठे पर काटा, अस्पताल में भर्ती

दूसरी ओर, शहर के समीप सुंदरपुरा गांव में खेल रही 7 वर्ष की एक बच्ची के हाथ के अंगूठे पर श्वान ने काट लिया। परिजनों ने बच्ची को सयाजी अस्पताल पहुंचाया। वहां बच्ची को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.