scriptलॉकडाउन के बीच ४.५ करोड़ रुपए के आम चट कर गए अहमदाबादी | mango festival, Ahmedabad, Ahmedabad news, Lockdown | Patrika News

लॉकडाउन के बीच ४.५ करोड़ रुपए के आम चट कर गए अहमदाबादी

locationअहमदाबादPublished: Jun 12, 2020 12:52:11 am

mango festival, Ahmedabad, Ahmedabad news, Lockdown

लॉकडाउन के बीच ४.५ करोड़ रुपए के आम चट कर गए अहमदाबादी

लॉकडाउन के बीच ४.५ करोड़ रुपए के आम चट कर गए अहमदाबादी

अहमदाबाद. लॉकडाउन के दौरान आम की फसल को बेचने में असमर्थ रहे किसान और व्यापारियों के लिए जीएमडीसी ग्राउंड में लगा बाजार अब तक छह लाख किलो आम की बिक्री का गवाह बना है। इस बाजार से 75 हजार से अधिक लोगों ने साढ़े चार करोड़ रुपए के आम की खरीदी की है। यह बाजार 15 दिन के लिए लगाया गया था।
अहमदाबाद महानगरपालिका एवं राज्य सरकार के सहकार विभाग की ओर से जीएमडीसी मैदान में 15 दिन के लिए कैरी (आम) बाजार लगाया गया था।
महानगरपालिका प्रशासन के अनुसार कोरोना वायरस के चलते जारी हुए लॉकडाउन के दौरान अनेक व्यापारी एवं किसान आम की फसल को नहीं बेच सके थे।
ऐसे व्यापारियों के लिए शुरू किए गए इस बाजार में गुरुवार तक छह लाख किलो आम की बिक्री की गई। जिसकी कीमत साढ़े चार करोड़ रुपए आंकी गई है। इससे जहां हजारों किसानों को लाभ हुआ है वहीं आम की बिक्री भी सुरक्षा के माहौल में हुई है। अहमदाबाद के लोगों को उनका पसंदीदा आम का स्वाद चखने का भी मौका मिला। बाजार की स्टॉल्स पर खरीदी के दौरान सोशल डिस्टेंस बनाए रखने की भी व्यवस्था की गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो