कई परिवारों की दुविधाओं को किया समाधान मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रस्ट की ओर से किए गए सामूहिक विवाह के आयोजनों से कई परिवारों की दुविधाओं का समाधान हुआ है। उन्होंने कहा कि गुजरात सरकार सामाजिक उत्थान और सद्भावना कार्यक्रमों में हमेशा मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद सी.आर. पाटिल ने कहा कि एक हाथ की शादी जैसे शुभ अवसरों का आयोजन करना एक परिवार के लिए एक मुश्किल काम है। साथ ही, ऐसे सामूहिक विवाह कई परिवारों के लिए मुश्किल का आसान समाधान है। विधायक केतन इनामदार ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि उनके पिता महेंद्रभाई जशभाई इनामदार के जन्मदिन पर सामूहिक विवाह का यह सातवां आयोजन है। सावली में ट्रस्ट की ओर से अब तक 2536 जोड़ों का विवाह करवाया गया है।

वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन से मिला प्रतिबद्धता प्रमाण पत्र भेंट इस अवसर पर अतिथियों ने ट्रस्ट की ओर से वित्त पोषित सुकन्या समृद्धि योजना की 1000 में से 10 बच्चियों को पासबुक वितरित की गई। विधायक केतन इनामदार को वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन से मिला प्रतिबद्धता प्रमाण पत्र भेंट किया गया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री जीतू वाघाणी, ग्रामीण विकास मंत्री अर्जुन सिंह चौहान, महिला व बाल विकास राज्यमंत्री मनीषा वकील, स्वास्थ्य राज्यमंत्री निमिषा सुथार, सांसद रंजनबेन भट्ट, विधायक वी.डी. झालावाडिया, महापौर केयूर रोकडिय़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक पटेल आदि मौजूद थे।