scriptचोटीला में बनेगा मेघाणी का संग्रहालय: सीएम रूपाणी | Meghani's museum to be built in Chotila: CM Rupani | Patrika News

चोटीला में बनेगा मेघाणी का संग्रहालय: सीएम रूपाणी

locationअहमदाबादPublished: Aug 28, 2021 11:52:30 pm

Submitted by:

MOHIT SHARMA

राज्य सरकार ने आवंटित किए 5 करोड़

चोटीला में बनेगा मेघाणी का संग्रहालय: सीएम रूपाणी

चोटीला में बनेगा मेघाणी का संग्रहालय: सीएम रूपाणी

गांधीनगर. मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने राष्ट्रीय शायर झवेरचंद मेघाणी की 125वीं जयंती पर घोषणा की कि मेघाणी की जन्मस्थली चोटीला में झवेरचंद मेघाणी का संग्रहालय बनाया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार पांच करोड़ रुपए देगी।
मेघाणी रचित लोक साहित्य, शौर्च रचना, गद्य-पद्य, साहित्य एवं स्वतंत्रता संग्राम के जन आंदोलन में उनके योगदान को इस संग्रहालय के जरिए युवा पीढ़ी में जीवंत रखा जाएगा। रूपाणी शनिवार को गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव और राष्ट्रीय शायर झवेरचंद मेघाणी की 125वीं जयंती का अवसर दोनों ही समन्वय जन-जन में नई राष्ट्रीय चेतना देगा। मेघाणी की साहित्य शौर्य रचनाएं वर्तमान पीढ़ी को देश के लिए समर्पित होने की पे्ररणा दे इसके लिए इस वर्षभर ‘कसुंबी नो रंग’ के नाम से कार्यक्रम किए जाएंगे। रूपाणी ने कहा कि हमारा गुजरात गांधी-सरदार, नर्मद, मेघाणी, उमाशंकर जोशी, कन्हैयालाल मुंशी जैसे व्यक्तित्व का गुजरात है। आजादी से लेकर अब तक गुजरात ने हमेशा आगे रहने की परंपरा को बरकरार रखा है। युवा पीढ़ी और भावी पीढ़ी इस परम्परा को बनाए रखे और गुजरात विश्व का रोल मॉडल बने यही हमारी प्रतिबद्धता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो