scriptमहेसाणा दूध सागर डेयरी ने दो महीने में दूसरी बार घटाए दूध के भाव | Mehsana Milk Sagar Dairy reduces milk prices | Patrika News

महेसाणा दूध सागर डेयरी ने दो महीने में दूसरी बार घटाए दूध के भाव

locationअहमदाबादPublished: Sep 02, 2018 04:06:21 pm

Submitted by:

Gyan Prakash Sharma

प्रति किलो फेट पर २५ रुपए कम किए, प्रति किलो फेट का भाव ५७५ रुपए

reduce milk prices

महेसाणा दूध सागर डेयरी ने दो महीने में दूसरी बार घटाए दूध के भाव

महेसाणा. महेसाणा दूध सागर डेयरी ने दो महीनों में लगातार दूसरी बार शनिवार को दूध के भाव में २५ रुपए प्रति किलो फेट के भाव में कमी है। इसके साथ ही अब प्रतिकिलो फेट का भाव ५७५ रुपए हो गया है, जो पहले ६०० रुपए था।
गुजरात में तीन महत्वपूर्ण दूध उत्पादक सहकारी संघों की ओर लगातार दूध के भावों में कमी की गई है, जिनमें सबसे कम भाव बनासकांठा दूध उत्पादक सहकारी संघ के हैं, जबकि सबसे ज्यादा बनासकांठा संघ के हैं। महेसाणा दूध सागर भावों के मामले में मध्य में है।
फिलहाल साबरकांठा दूध उत्पादक सहकारी संघ की ओर से प्रति किलो फेट का भाव ६२० रुपए चुकाया जा रहा है, जबकि महेसाणा दूध सागर में ५७५ रुपए भाव है।

दूध उत्पादकों का आरोप
नीताबेन चौधरी ने आरोप लगाया है कि फिलहाल जो भाव मिल रहा है, वह खर्च की तुलना में बहुत कम है। रीटाबेन का कहना है कि महेसाणा दूध सागर डेयरी में एक तरफ १२० करोड़ रुपए का मुनाफा होने की घोषणा की गई है, तो दूसरी ओर मुनाफा की घोषणा के तुरंत बाद में भाव कम किए गए हैं। मुनाफा के बीच दूध के भावों में कमी क्यों की गई।
कृष्ण जन्माष्टमी पर डाकोर में मंगला आरती ६.४५ बजे
आणंद. जन्माष्टमी सोमवार को मनाई जाएगी। ऐसे में द्वारकाधीश मंदिर से लेकर डाकोर, शामळाजी सहित प्रदेशभर के कृष्ण मंदिरों को रोशनी से सजाया जा रहा है। सोमवार को मंगला आरती सहित मंदिरों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
डाकोर स्थित रणछोडऱाय मंदिर में जन्माष्टमी पर मंगला आरती की समय सुबह ६.४५ बजे व उत्थापन आरती शाम को ५ बजे होगी। रात १२ बजे जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर आतिशबाजी की जाएगी। रात्रि १२.०१ बजे भगवान का पंचामृत से स्नान किया जाएगा। इसके बाद वस्त्र व आभूषणों से श्रृंगार किया जाएगा। रात्रि १.३० बजे भगवान को सवा लाख का मुकुट पहनाया जाएगा। दो से तीन बजे तक झूला में झुलाया जाएगा। साथ ही यात्राधाम विकास बोर्ड की ओर से गोमती तालाब के घाट पर नृत्य संगीत के साथ संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

शामळाजी में निकलेगी शोभायात्रा
शामळाजी. यात्राधाम शामळाजी स्थित भगवान शामळाजी मंदिर में जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली जाएगी और जगह-जगह मटकी फोड़ के कार्यक्रम के आयोजित किए जाएंगे।
जन्माष्टमी पर सुबह ६ बजे मंदिर खुलेगा और ६.४५ बजे मंगलाआरती, ९.१५ बजे श्रृंगार आरती, ११.३० बजे पट बंद, दोपहर २.१५ बजे पट खुलेंगे, ७.१५ बजे संध्या आरती, रात १२ बजे कृष्ण जन्मोत्सव, १२.३० बजे आरती, १२.४५ बदे महाभोग व रात १ बजे शयन आरती होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो