scriptमानसिक रोग का उपचार ले रहे मरीजों ने तैयार किए 30 हजार से अधिक दीए | Mental patients created 30 thousand diyas, Ahmedabad mental hospital | Patrika News

मानसिक रोग का उपचार ले रहे मरीजों ने तैयार किए 30 हजार से अधिक दीए

locationअहमदाबादPublished: Oct 21, 2020 08:24:09 pm

Submitted by:

Omprakash Sharma

-उपचार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है ऑक्युपेशनल विभाग

मानसिक रोग का उपचार ले रहे मरीजों ने तैयार किए 30 हजार से अधिक दीए

मानसिक रोग का उपचार ले रहे मरीजों ने तैयार किए 30 हजार से अधिक दीए

अहमदाबाद. शहर के शाहीबाग क्षेत्र स्थित सरकारी मेंटल अस्पताल में उपचार लेने वाले मरीजों ने इस बार दीपावली के उपलक्ष्य में 30 हजार दीए तैयार किए हैं। लंबे समय तक उपचार लेने वाले मरीजों को यहां रुचि के अनुसार रोजगार के साधन उपलब्ध कराए जाते हैं, जिसके लिए अस्पताल परिसर में ऑक्युपेशनल विभाग कार्यरत है। यह विभाग न सिर्फ मरीजों को रोजगारी के अवसर मुहैया कराता है बल्कि उनके उपचार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
मेंटल अस्पताल की ऑक्युपेशनल थेरेपिस्ट विभागाध्यक्ष सुनीता महेरिया ने बताया कि अस्पताल में आने वाले मानसिक रोगी लंबे उपचार के बाद ठीक होने लगते हैं तो उन्हें रोजगार दिलाने के भी प्रयास किए जाते हैं। मरीजों की कुशलता के अनुरूप उन्हें काम दिया जाता है और उसकी एवज में मेहनताना दिया जाता है। इसके लिए अस्पताल मेें यह विभाग वर्ष 1978 से कार्यरत है। इस सेंटर में मरीजों की सामान्य रुचि को ध्यान में रखकर काम सौंपा जाता है। सुनीता के अनुसार मानसिक रूप से अस्वस्थ मरीज प्रारांभिक चरण में अच्छे बुरे का पता ही नहीं लगा पाते। उपचार के बाद जब मरीज धीरे-धीरे ठीक होते हैं तो उन्हें व्यस्त रखना भी जरूरी है ताकि उसके दिमाग में अनावश्यक विचार नहीं आएं।
उन्होंने कहा कि इस यह विभाग मरीजों के उपचार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। दीपावली को ध्यान में रखकर यहां के मरीज तीस हजार दीपक तैयार करने में जुटे हुए हैं। इससे वोकल फॉर लोकल अभियान को भी गति मिल रही है। कई औद्योगिक इकाइयों और संस्थाओं की ओर से दीपकों के लिए ऑर्डर भी आ रहे हैं। इससे मरीजों को मेहनताना भी मिलता है जिससे वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सहयोगी बन रहे हैं।
दीपकों के अलावा अस्पताल के इस विभाग में राखी, चटाई जैसी वस्तुएं भी बनाई जाती हैं। कई मरीज यहां कपड़े बुनने का भी काम करते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो