scriptMigrant Labour: देश भर में एक चौथाई से ज्यादा ट्रेनें गुजरात से दौड़ाई गई, सबसे ज्यादा 8.20 लाख श्रमिक यूपी गए | Migrant Labour, Gujarat, Highest train, UP, Surat | Patrika News

Migrant Labour: देश भर में एक चौथाई से ज्यादा ट्रेनें गुजरात से दौड़ाई गई, सबसे ज्यादा 8.20 लाख श्रमिक यूपी गए

locationअहमदाबादPublished: Jun 01, 2020 11:47:31 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Migrant Labour, Gujarat, Highest train, UP, Surat

Migrant Labour: देश भर में एक चौथाई से ज्यादा ट्रेनें गुजरात से दौड़ाई गई, सबसे ज्यादा 8.20 लाख श्रमिक यूपी गए

Migrant Labour: देश भर में एक चौथाई से ज्यादा ट्रेनें गुजरात से दौड़ाई गई, सबसे ज्यादा 8.20 लाख श्रमिक यूपी गए

अहमदाबाद. गुजरात से प्रवासी श्रमिकों के लिए एक हजार से ज्यादा ट्रेनें दौड़ाई। अधिकृत आंकड़े बताते हैं कि स्पेशल ट्रेन के मार्फत सबसे ज्यादा 8.20 लाख श्रमिक उत्तर प्रदेश गए। इसके बाद 3.5 लाख श्रमिक बिहार गए और 1.31 लाख श्रमिक ओडिशा गए। इसके अलावा असम, आंध्र प्रदेश, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, केरल, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल सहित 16 राज्यों में ट्रेनें दौड़ाई गई।
सबसे ज्यादा 6.45 लाख श्रमिक सूरत से गए

आंकड़ों के मुताबिक सूरत से सबसे ज्यादा 6.45 लाख श्रमिक अपने वतन गए। इसके बाद सबसे ज्यादा अहमदाबाद से 2.63 लाख श्रमिक वतन को रवाना हुए। राजकोट से 1.02 लाख श्रमिक, वडोदरा से 56 हजार, वलसाड से 55 हजार, भरूच से 47 हजार, कच्छ से 46 हजार और मोरबी से साढ़े 40 हजार श्रमिक अपने वतन गए।

इन राज्यों से श्रमिकों का सबसे ज्यादा स्थानातंरण

राज्य ट्रेन की संख्या यात्री
गुजरात 1017 15.18 लाख
महाराष्ट्र 800 11.76 लाख
पंजाब 399 5.14 लाख
दिल्ली 234 2.91 लाख
बिहार 227 2.73 लाख
उत्तर प्रदेश 223 2.83 लाख
तमिलनाडु 208 2.97 लाख
कर्नाटक 198 2.83 लाख
तेलंगाना 137 1.69 लाख
राजस्थान 119 1.66 लाख
(31 मई की मध्य रात्रि तक के रेलवे के आंकड़े)

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो