scriptअहमदाबाद के ग्रीन कवर को बढ़ाने के लिए मिशन मिलियन ट्री | Mission Millions Tree to Increase Ahmedabad's Green Cover | Patrika News

अहमदाबाद के ग्रीन कवर को बढ़ाने के लिए मिशन मिलियन ट्री

locationअहमदाबादPublished: Jun 04, 2019 10:18:59 pm

Submitted by:

Omprakash Sharma

-पांच फीसदी को बढ़ाकर किया जाएगा दस फीसदी

Mission Millions Tree to Increase Ahmedabad's Green Cover  

अहमदाबाद के ग्रीन कवर को बढ़ाने के लिए मिशन मिलियन ट्री

अहमदाबाद. शहर के ग्रीन कवर को बढ़ाने के लिए मिशन मिलियन ट्री का आयोजन किया गया है। फिलहाल शहर का पांच फीसदी क्षेत्र ग्रीन कवर है जिसे बढ़ाकर १० फीसदी करना लक्ष्य है। एक जुलाई से ३१ अगस्त तक यह अभियान चलेगा।
वर्ष २०१२ में किए गए ट्री-सेंसस के अनुसार अहमदाबाद शहर में कुल ६.१८ लाख वृक्ष थे। अहमदाबाद मनपा की ओर से हर वर्ष औसतन एक लाख पौधों का रोपण किया जाता है। जिसकी सर्वाकल दर चालीस फीसदी के आधार पर हाल में शहर का पांच फीसदी हिस्सा हरा भरा हो गया। अब ग्रीन कवर को बढ़ाकर दस फीसदी करने का लक्ष्य है। जिसके तहत मिशन मिलियन ट्रीन अर्थात और दस लाख पौधों का रोपण करना है। इस कार्य में मनपा के इन्जीनियरिंग विभाग के अलावा टैक्स, हेल्थ, मनपा स्कूल बोर्ड जैसे कई विभाग जुड़े हैं। अभियान में जुडऩे के लिए इच्छित लोग मोबाइल एप्लीकेशन पर रजिस्ट्रेशन भी करा सकते हैं। आगामी एक जुलाई से ३१ अगस्त तक पौधा रोपण का कार्य चलेगा।
रोपने के लिए हजारों गड्ढे तैयार भी
शहर में शुरू होने वाले पौधारोपण अभियान के लिए कार्य तेजी से चल रहा है। जापानी तकनीक से वृक्षारोपण करने के लिए शहर में ४७ प्लॉट चिन्हित भी किए गए हैं। इनमें लगभग २.४२ लाख वृक्ष लगाए जाएंगे। इसके लिए महानगरपालिका की ओर से तीन हजार से अधिक गड्ढे भी तैयार किए है। इसके अलावा घना वृक्षारोपण करने के लिए ३५८ प्लॉट चिन्हित कर करीब दस हजार गड्ढे खोदे गए हैं। इनमें ७१ हजार से अधिक वृक्ष रोपे जाएंगे। मिशन में कई संस्थाएं सहयोग कर रहीं हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो