script

आकर्षण का केन्द्र रहे मेवाणी

locationअहमदाबादPublished: Feb 19, 2018 11:12:18 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

विधानसभा की झलकियां

Jignesh mewani centre of attraction
गांधीनगर. युवा दलित नेता के रूप में उभर रहे वडगाम से निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी विधानसभा परिसर में आकर्षण का केन्द्र दिखे। पहली बार सदन पहुंचे 32 वर्षीय मेवाणी से कई लोग मिलने को आतुर नजर आए। इनमें पत्रकारों के साथ-साथ विधानसभा कर्मचारी गण अधिकांश संख्या में दिखे। विधानसभा आने वाले कुछ लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। नियमानुसार निर्दलीय विधायक होने के कारण सदन में उन्हें सबसे पीछे सीट दी गई है। प्रथम प्रवेशी विधायक होने के कारण उन्हें कई बातों के लिए कर्मचारियों का संपर्क करना पड़ा।
दो विधायक सदन में गिरे


विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन में दो विधायक गिरते देखे गए। पहले राज्य मंत्री पुरुषोत्तम सोलंकी के सदन में प्रवेश करते ही गिरता देखा गया। उन्हें कई सदस्यों के साथ-साथ स्टाफ ने संभालते हुए आसन तक ले गए। इसके बाद कडी से भाजपा विधायक करसन सोलंकी भी सदन में प्रवेश करते समय अचानक गिर पड़े। मजूरा गेट से भाजपा विधायक हर्ष संघवी भी अचानक गिर पड़े।


स्पीकर ने कविता की पंक्ति से भरा जोश
नए विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी ने उन्हें स्पीकर पद पर निर्वाचित किए जाने के बाद कहा कि उनका वकालत अब बंद हो गई है। उन्होंने सदन के सदस्यों को शब्दों से प्रभावी गुहार लगाने की बात कही। इसी को उन्होंने कविता की पंक्ति के माध्यम से सदन के सामने कुछ ऐसे रखा-ध्रुजे दिशाओ एवो ललकार जोईए, प्रत्येक शब्द मां रणटंकार जोईए। उन्होंने विधायकों से सदन में शब्दों की ताकत से अपनी बात रखने को कहा।


साथी विधायकों ने जेठा भाई की हौसला अफजाई की, कांग्रेस सचेतक ने कहा नाराज हैं जेठा भाई

गुजरात सडक़ सुरक्षा प्राधिकरण विधेयक के पेश करने के दौरान चर्चा जारी थी। इसी दौरान विपक्ष व सत्ता पक्ष एक दूसरे पर चुटकी ले रहे थे। सेहरा से भाजपा विधायक जेठा भरवाड़ ने अपनी पार्टी के समर्थन को लेकर विपक्ष की ओर इशारा करते हुए टिप्पणी की, इस पर साथी विधायकों ने जेठाभाई की हौसला अफजाई करते हुए वाह जेठा भाई वाह कहा, लेकिन तुरंत कांग्रेस के सचेतक अमित चावड़ा ने भाजपा विधायकों की कहकही पर पानी डालते हुए कहा कि जेठा भाई नाराज चल रहे हैं। ज्ञात हो सरकार में मंत्री पद नहीं मिलने के कारण जेठा भरवाड़ की नाराजगी की खबरें आई थीं।

ट्रेंडिंग वीडियो