scriptगुजरात के नगरों में बनेंगे ‘मॉडल फायर स्टेशनÓ | model, fire station, gujrat, ultra modern, fire equipement, | Patrika News

गुजरात के नगरों में बनेंगे ‘मॉडल फायर स्टेशनÓ

locationअहमदाबादPublished: Jul 07, 2022 09:50:07 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

अग्निशमन बुनियादी ढांचा बनेगा मजबूत, आधुनिक फायर उपकरणों से होंगे लैस

गुजरात के नगरों में बनेंगे 'मॉडल फायर स्टेशनÓ

गुजरात के नगरों में बनेंगे ‘मॉडल फायर स्टेशनÓ

गांधीनगर. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुजरात के अग्निशमन बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाकर उसे उपकरणों से लैस करने का दृष्टिकोण अपनाया है। राज्य की 32 नगर पालिकाओं में अत्याधुनिक ‘मॉडल फायर स्टेशनÓ का निर्माण किया जाएगा।
उन्होंने मॉडल फायर स्टेशन के निर्माण के लिए आणंद नगर पालिका को 6 करोड़ 30 लाख रुपए, नडियाद नगर पालिका को 6 करोड़ 22 लाख रुपए, गोधरा नगर पालिका को 5 करोड़ 94 लाख रुपए और अमरेली नगर पालिका को 5 करोड़ 12 लाख रुपए सहित राज्य की 4 नगर पालिकाओं को 23.58 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है।
ऐसे होंगे मॉडल फायर स्टेशन

यह मॉडल फायर स्टेशन 5100 वर्ग मीटर क्षेत्र में आकार लेंगे। लगभग 2500 वर्ग मीटर स्थान फायर स्टेशन और स्टाफ क्वार्टर के लिए रखकर शेष जगह का उपयोग मॉकड्रिल और फायर उपकरण रखने के लिए किया जाएगा। नगर पालिकाओं के इस मॉडल फायर स्टेशनों में वाटर ब्राउजर, फायर फाइटर और बुलेट फायर जैसे आधुनिक उपकरण उपलब्ध होंगे।
उल्लेखनीय है कि शहरी विकास विभाग ने राज्य के 32 जिलों की 32 नगर पालिकाओं में जिले का मुख्य फायर स्टेशन बनाने के लिए 32 विभागीय कार्यालय निर्धारित किए हैं। इसके अनुसार, वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिला स्तरीय मुख्यालय की 16 नगर पालिकाओं में फायर स्टेशन के निर्माण के लिए प्रति नगर पालिका 5.14 करोड़ रुपए के हिसाब से 82.24 करोड़ रुपए की सैद्धांतिक अनुमति मिल चुकी है। इतना ही नहीं, 2022-23 के बजट में प्रति फायर स्टेशन 1 करोड़ रुपए के हिसाब से 16 करोड़ रुपए का प्रावधान भी किया गया है।
दमकलकर्मियों के 672 पदों पर होगी नियुक्तियां
इन 32 नगर पालिकाओं के दमकल केंद्रों की सेवाओं को और भी सुदृढ़ बनाने के लिए प्रत्येक नगर पालिका में 21 दमकल कर्मियों सहित कुल 672 नई रिक्तियों में से ज्यादातर पदों पर भर्ती भी की गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो