scriptModhera Uttradh Utsav: सीएम ने कहा, नई चेतना, जोश और शक्ति का उद्दीपक बना मोढेरा उत्तरार्ध नृत्य उत्सव | Modhera Uttradh Utsav, Mehsana, CM Vijay Rupani | Patrika News
अहमदाबाद

Modhera Uttradh Utsav: सीएम ने कहा, नई चेतना, जोश और शक्ति का उद्दीपक बना मोढेरा उत्तरार्ध नृत्य उत्सव

Modhera Uttradh Utsav, Mehsana, CM Vijay Rupani

अहमदाबादJan 23, 2020 / 05:28 pm

Uday Kumar Patel

Modhera Uttradh Utsav: सीएम ने कहा, नई चेतना, जोश और शक्ति का उद्दीपक बना मोढेरा उत्तरार्ध नृत्य उत्सव

Modhera Uttradh Utsav: सीएम ने कहा, नई चेतना, जोश और शक्ति का उद्दीपक बना मोढेरा उत्तरार्ध नृत्य उत्सव

गांधीनगर. मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि मोढेरा के सूर्य मंदिर परिसर में उत्तरार्ध नृत्य उत्सव नई चेतना, नए जोश और नई शक्ति का उद्दीपक बना है। मंगलवार शाम महेसाणा जिले के विख्यात मोढेरा सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित उत्तरार्ध उत्सव के उद्घाटन अवसर पर उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि अनेकता में एकता की हमारी भारतीय संस्कृति तो पहले से ही सूर्य तथा देवी-देवताओं के माध्यम से परस्पर जुड़ी हुई है।
रूपाणी ने कहा कि पश्चिम भारत के इस मोढेरा सूर्य मंदिर में आयोजित होने वाले उत्तरार्ध उत्सव की तरह ही पूर्वी भारत में स्थित ओडिशा के कोणार्क सूर्य मंदिर में नृत्य महोत्सव आयोजित होता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक और विकसित हो रहे युग में सूर्य उपासना के लिए सूर्य शक्ति का अधिकतम विनियोग करने को गुजरात अब सोलर एनर्जी का हब बना है। सूर्य प्रकाश को सौर ऊर्जा में रूपांतरित कर गुजरात ने गैर परंपरागत ऊर्जा स्रोत को विकसित किया है। उन्होंने कहा कि इस जिले के निकट स्थित चारणका को एशिया के सबसे बड़े सोलर पार्क का गौरव हासिल है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो