script23 को भले-भलों की गर्मी निकालनी है: मोदी | Modi appeal to all to vote in morning hours | Patrika News

23 को भले-भलों की गर्मी निकालनी है: मोदी

locationअहमदाबादPublished: Apr 17, 2019 11:08:41 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

क्या कोई ऐसा पीएम दिखता है जो अरवल्ली, लुणावाडा की गलियां जानता हो?

Modi, Voting, Gujarat

23 को भले-भलों की गर्मी निकालनी है: मोदी

हिम्मतनगर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात की चुनावी सभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लोगों से 23 अप्रेल को सुबह जल्दी उठकर मतदात करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इन दिनों गर्मी घटने का नाम नहीं ले रही, ऐसे में भले ही मतदान के दिन कितनी ही गर्मी हो, लेकिन भले-भलों की गर्मी निकालनी है। इसके लिए जल्द से जल्द सुबह मतदान के लिए निकलना होगा।
गांव की महिलाएं ऐसा समझेंगी कि रोटी बनाने के बाद मतदान करने जाएंगे, लेकिन तब तक धूप निकल गई होगी। इसके बाद वे गर्मी के कारण सोचेंगी कि अब शाम को मतदान करने जाएंगे, लेकिन शाम तक इतनी लाइन हो जाएगी कि फिर वे वोट करने की नहीं सोचेंगे। वोट की ङ्क्षचता सभी को करनी है क्योंकि यह लोकतंत्र का पर्व है।
उन्होंने उपस्थित लोगों से पूछा कि क्या उन्हें भविष्य में कोई ऐसा प्रधाननमंत्री दिखता है जिन्हें हिम्मनगर, बनासकांठा, अरवल्ली, पंचमहाल-लुणावाडा की गलियों को जानता हो? उन्होंने फिर खुद के लिए वे एक ही हैं जो ये सब कुछ जानते है, लेकिन यदि कोई दूसरा प्रधानमंत्री बन गया तो? ऐसा हो सकता है? इसलिए दिल्ली में मोदी सरकार बनानी होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो