scriptसरदार सरोवर बांध के कार्य में वर्षों तक रूकावट डालने वालों को जनता माफ नहीं करेगी | Modi attacks Congress govt over Sardar Sarovar dam work | Patrika News

सरदार सरोवर बांध के कार्य में वर्षों तक रूकावट डालने वालों को जनता माफ नहीं करेगी

locationअहमदाबादPublished: Mar 04, 2019 11:49:09 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

-40 वर्ष पहले काम हो गया होता तो नहीं करना पड़ता इतना खर्च
-जामनगर में अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

modi, election

सरदार सरोवर बांध के कार्य में वर्षों तक रूकावट डालने वालों को जनता माफ नहीं करेगी

अहमदाबाद. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्षी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सरदार सरोवर बांध के कामों में वर्षों तक रूकावट डालने वालों को जनता माफ नहीं करेगी।
जामनगर में सौनी योजना सहित विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करते हुुए उन्होंने कहा कि सरदार सरोवर बांध को लेकर कई रूकावट दिया। इन सभी को जवाब देने होगा। यह काम 40 वर्ष पहले हो गया होता तो पानी के लिए जितना खर्च किया उतना खर्च नहीं करना होता।

गुजरात की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनी

जामनगर के गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल के इतिहास का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि गुजरात की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनी हैं। उनकी नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना लागू की है। अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा की कुल जनसंख्या से भी ज्यादा जनसंख्या को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा। जामनगर का कोई भी व्यक्ति भोपाल या भारत के किसी भी शहर में जाकर अपना उपचार करा सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो