अहमदाबाद

पहले गुजरात में थे गुजरात को गाली, अब देश में हैं तो देश को गाली : मोदी

-मोदी ने कांग्रेस व राहुल पर जमकर साधा निशाना
 

अहमदाबादApr 17, 2019 / 10:36 pm

Uday Kumar Patel

पहले गुजरात में थे गुजरात को गाली, अब देश में हैं तो देश को गाली : मोदी

 
हिम्मतनगर/सुरेन्द्रनगर/आणंद. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात की चुनावी सभा में कांग्रेस व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।
लोकसभा चुनाव को लेकर बुधवार को राज्य में तीन जनसभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने गुजराती अस्मिता को झकझोरेने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि पहले जब वे 13-14 वर्ष तक गुजरात में थे, तब कांग्रेस मोदी और गुजरात को गाली देती थी और अब जब वे दिल्ली पहुंचे हैं तब मोदी को गाली देने के साथ-साथ पूरे देश को गाली देते हैं। कांग्रेस इतनी नीची जा चुकी है कि अब उसके खड़ा होने का दिन नहीं दिखता है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस मोदी का नाम बदनाम करते है। उन्हें कुछ भी बोल रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कैसी भाषा बोलते हैं, क्या कोई गुजराती ऐसा सहन कर सकता है?
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अब खुद पर भरोसा नहीं रहा है। अब कांग्रेस के पास गोली देने, झूठ फैलाने, जातिवाद का जहर फैलाने के अलावा कोई काम नहीं है। कांंग्रेस जिस तरह की भाषा बोलती है, उससे उसकी पाकिस्तान में वाह-वाही हो रही है।
 

 

Home / Ahmedabad / पहले गुजरात में थे गुजरात को गाली, अब देश में हैं तो देश को गाली : मोदी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.