scriptगुजरात में मोदी, शाह, योगी सहित स्टार प्रचारकों की उतरेगी फौज | Modi, Shah, Yogi among star campaigner in Gujarat BJP List | Patrika News

गुजरात में मोदी, शाह, योगी सहित स्टार प्रचारकों की उतरेगी फौज

locationअहमदाबादPublished: Apr 05, 2019 11:21:17 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

-गुजरात में 26 लोकसभा चुनाव

Modi, Shah, Yogi, Star Campaigner, BJP

गुजरात में मोदी, शाह, योगी सहित स्टार प्रचारकों की उतरेगी फौज

अहमदाबाद. गुजरात में 26 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ-साथ 40 स्टार प्रचारकों की फौज उतारेगी।
इन स्टार प्रचारकों में केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, विदेश मंत्री सुष्मा स्वराज, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, केन्द्रीय मंत्री उमा भारती, केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति इरानी, केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, गुजरात के प्रभारी व महामंत्री भूपेन्द्र यादव और लोकसभा चुनाव के लिए गुजरात के प्रभारी ओम प्रकाश माथुर शामिल हैं।
फडऩवीस, शिवराज, राजे भी
इन स्टार प्रचारकों की सूची में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडऩवीस शाामिल हैं। इसके साथ-साथ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहाण, तथा राजस्थान कीपूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ङ्क्षसधिया भी चुनाव प्रचार करेंगी।
संगठन की ओर से प्रचार की जिम्मेदारी संगठन महामंत्री रामलाल, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री वी. सतीश, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू दलसाणिया पर भी रहेगी। राज्य में नामांकन भरे जा चुके हैं और आगामी 23 अप्रेल को मतदान होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो